नीली जर्सी में भी वैभव ने पहली गेंद पर जड़ा चौका, मगर ज्यादा देर तक नहीं मचा पाए धमाल, किसे मिला बेशकीमती विकेट?

श्रीलंका 'ए' के खिलाप वैभव सूर्यवंशी कुछ खास जलवा नहीं दिखा पाए हैं और पारी का आगाज करते हुए केवल 14 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार बने हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सस्ते में पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी

टी20 फॉर्मेट आईपीएल में 72 छक्के और 776 रनों के साथ फास्ट ट्रैक तरीके से टीम इंडिया में शामिल किए गए वैभव सूर्यवंशी के हर अंदाज पर क्रिकेट की दुनिया पैनी नजर रख रही है. इसलिए वैभव श्रीलंका में इंडिया 'ए' लिए नीली जर्सी में उतरे तो सोनी ने इस ट्राई सीरीज के खास प्रसारण पर भी फैसला लिया. दांबुला की पिच पर तपती गर्मी, तेज हवाओं और बदली हुई पिच पर भी वैभव का अंदाज बरकरार रहा. मैदान, पिच, हालात और गेंदबाज बदल गए मगर वैभव का अंदाज नहीं बदला.

फिर पहली ही गेंद पर चौका

वैभव ने 2025 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का लगाकर की थी. फिर 2026 में तो जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस जैसे धुरंधरों को उनकी पहली ही गेंदों पर छक्के जड़ दिए. श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने 31 साल के मोहम्मद शिराज का भी उसी अंदाज में सामना किया. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 186 विकेट ले चुके मोहम्मद शिराज की पहली ही गेंद को वैभव सूर्यवंशी ने चौका जड़ दिया. 

वह यहीं नहीं रुके. शिराज के इसी ओवर की तीसरी गेंद पर भी उन्होंने जोरदार तरीके से बल्ला घुमाया और चौका बटोरने में कामयाब रहे. श्रीलंका की तरफ से तीसरा ओवर फेंकने आए करुणारत्ने की गेंद पर भी उन्होंने चौका जड़ा. इस तरह आउट होने से पूर्व वह इस ओवर में कुल तीन चौके लगाने में कामयाब रहे. 

ऐसे आउट हुए वैभव 

वैभव श्रीलंका के खिलाफ संभलकर खेलते हुए नजर आ रहे थे. मगर मैच के चौथे ओवर में शिराज की एक गेंद को वैभव ने अपने ही अंदाज में खेलने की कोशिश की लेकिन उन्हें एलिवेशन नहीं मिल सका. श्रीलंकाई 'ए' टीम के कप्तान सहान आर्चाचिगे ने मिड ऑफ पर वैभव का शानदार कैच लेकर उनका काम तमाम कर दिया. भारतीय फैंस जरूर मायूस होंगे और शिराज इस लम्हे को लंबे समय तक याद रखेंगे.

Advertisement

कौन हैं वैभव के शिकारी शिराज?

31 साल के कैंडी के शिराज साहब ने 66 फर्स्ट क्लास में 186 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 64 लिस्ट 'ए' में उनके नाम 96 और 27 टी20 में उनके नाम 25 विकेट हैं. शिराज 140 किमी/ घंटा की रफ़्तार से भी गेंद डालते हैं. शिराज ने 13 साल की उर्म में कैंडी के मदीना सेंट्रल कॉलेज से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और श्रीलंका टीम के लिए 2 वनडे मैचों में एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- वैभव ने भारत में बहुत कूटे रन, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में कैसे खेलते हैं? उसपर टिकी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की नजर

Advertisement
Topics mentioned in this article
India A
Vaibhav Sooryavanshi
Cricket