Arjun Tendulkar stars with all-round showing in T20 Mumbai match: मुंबई टी-20 लीग में अर्जुन तेंदुलकर ने ऑलराउंड खेल दिखाते पहले 3/11 विकेट लिए और फिर 34 गेंदों पर नाबाद 66 रन की पारी खेलकर क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. अर्जुन के कारण आर्क्स अंधेरी को बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत मिली, अर्जुन के शानदार परफॉर्मेंस के बाद बहन सारा तेंदुलकर काफी खुश नजर आईं, सारा ने इंस्टा पर शेयर कर अपने भाई के परफॉर्मेंस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए तस्वीर और वीडियो शेयर की है. वीडियो में सुनाई पड़ रहा है कि जब अर्जुन प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड लेने आते हैं तो तालियों की आवाज सुनाई देती है.

𝐀𝐛𝐬𝐨𝐥𝐮𝐭𝐞 𝐜𝐚𝐫𝐧𝐚𝐠𝐞! 🔥#ArjunTendulkar's blistering 34-ball 66* was packed with power, precision, & pure entertainment at the Wankhede! 🏟️#ArjunTendulkar | Watch #T20Mumbai on Star Sports & JioHotstar! pic.twitter.com/BUvOvBYWK2
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 9, 2026
शिवम दुबे ने की तारीफ
अपनी टीम को जीत दिलाने वाले अर्जुन को 'आर्क्स अंधेरी' के कप्तान शिवम दुबे ने उनकी तारीफ खी. कप्तान दुबे ने टीम के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एक-एक करके चुना और उनके योगदान के लिए उनकी तारीफ़ की. वीडियो की शुरुआत दुबे ने अर्जुन की तारीफ की. अपना नाम सुनकर अर्जुन भावुक हो गए और मुस्कुराते हुए नजर आए. उनके हाव-भाव से फैन्स को यह एहसास हुआ कि यह तारीफ और उनका प्रदर्शन उनके लिए कितना मायने रखता है.
Look at Arjun Tendulkar's reaction when Shivam Dube was praising him for his performance in the dressing room. Even then, he stayed very calm and quiet and didn't even smile. But when Shivam Dube mentioned his name again at the end, he finally smiled a little.😅❤️ pic.twitter.com/FyLkJVgezb
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 8, 2026
दुबे ने टीम के कई अन्य खिलाड़ियों की भी तारीफ़ की.. उन्होंने कहा: "हमारी टीम में एक नहीं, बल्कि दो मुख्य आधार हैं. वे हैं अजय मिश्रा और मुशीर खान उन्होंने आगे कहा, "दिव्यांश की शानदार शुरुआत और मुशीर की बेहतरीन पारी." मैच में बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी जिसके बाद बांद्रा ब्लास्टर्स ने एक विकेट खोकर मैच को जीत लिया.
ये भी पढ़ें- 6 6 6 6 6..34 गेंदों में 66 रन, गेंदबाजी में झटके तीन विकेट, मुंबई T-20 में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर
ये भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, लिस्ट A क्रिकेट में तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, औसत के मामले में बने नंबर वन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं