विज्ञापन

3 छक्के, 6 चौके, 88.59 का स्ट्राइक, ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ फिर से चयनकर्ताओं के कान में बजाई घंटी

ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका 'ए' के खिलाफ दांबुला में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने लिस्ट 'ए' करियर का 21वां शतक पूरा किया है.

3 छक्के, 6 चौके, 88.59 का स्ट्राइक, ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ फिर से चयनकर्ताओं के कान में बजाई घंटी
ऋतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट 'ए' करियर का जड़ा 21वां शतक
@BCCI/X

मौजूदा समय में भारत की 'ए' टीम श्रीलंका दौरे पर है. जहां वह श्रीलंका 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के साथ त्रिकोणीय वनडे सीरीज में शिरकत कर रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज (नौ जून 2026) इंडिया 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच दांबुला में खेला जा रहा है. यहां भारतीय टीम के होनहार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शतक जड़ एक बार फिर से चयनकर्ताओं के कान में घंटी बजाई है. शुरुआती झटकों के बाद चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए गायकवाड़ ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए कुल 114 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 88.59 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके और तीन खूबसूरत छक्के देखने को मिले. गायकवाड़ के लिस्ट 'ए' करियर की यह 21वीं शतकीय पारी है. 

280 रन बनाने में कामयाब हुई है इंडिया 'ए'

दांबुला में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया 'ए' की टीम श्रीलंका 'ए' के खिलाफ 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाने में कामयाब हुई है. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 101 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान तिलक वर्मा 97 गेंद में 60 रन का योगदान देने में कामयाब रहे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी हुए प्रियांश आर्य ने 32 गेंद में 32 रन की पारी खेली. आयुष बडोनी 18 गेंद में 24 और सूर्यांश शेडगे 14 गेंद में नाबाद 26 रन बनाने में कामयाब रहे. 

मोहम्मद शिराज को मिली सर्वाधिक दो सफलता 

श्रीलंका 'ए' की तरफ से इंडिया 'ए' के खिलाफ मोहम्मद शिराज को सर्वाधिक दो सफलता हाथ लगी. उनके अलावा चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेत और वानूजा साहन के खाते में क्रमश: एक-एक विकेट आए. रविन्दु फर्नांडो, सहन अरच्चिगे और विजयकांत वियास्कंथ को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. 

यह भी पढ़ें- एक ही छोर पर पहुंच गए प्रियांश और गायकवाड़, फिर अंपायर ने आर्य को ही क्यों दिया आउट? जानें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Ruturaj Dashrat Gaikwad, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com