विज्ञापन

गायकवाड़ का शतक, तिलक ने जमाई फिफ्टी, इंडिया 'ए' ने श्रीलंका 'ए' के सामने जीत के लिए रखा 278 रन का लक्ष्य

दांबुला में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की 'ए' टीम श्रीलंका की 'ए' के खिलाफ 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाने में कामयाब हुई है.

गायकवाड़ का शतक, तिलक ने जमाई फिफ्टी, इंडिया 'ए' ने श्रीलंका 'ए' के सामने जीत के लिए रखा 278 रन का लक्ष्य
भारत 'ए' ने श्रीलंका 'ए' के सामने जीत के लिए रखा 278 रन का लक्ष्य
@BCCI/X

भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' (Sri Lanka A vs India A) के बीच दांबुला में जारी ट्राई सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवरों में 278 रन बनाने होंगे. भारत की तरफ से चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ सर्वोच्च स्कोरर रहे. टीम के लिए उन्होंने 114 गेंदों में 88.59 की स्ट्राइक रेट से 101 रनों की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को छह चौके और तीन बेहतरीन छक्के देखने को मिले. 

तिलक वर्मा ने भी लूटी महफिल 

ऋतुराज गायकवाड़ ही नहीं मैच के दौरान कैप्टन तिलक वर्मा का बल्ला भी खूब चला. टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 97 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 61.85 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का देखने को मिला. 

प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे और आयुष बडोनी ने भी खेली उपयोगी पारी 

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे और आयुष बडोनी ने भी अहम पारियां खेली. आर्य ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 32 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 32 रन बनाने में कामयाब रहे. 

वहीं सूर्यांश शेडगे से सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में नाबाद 26 रनों का योगदान दिया. बडोनी छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद में 24 रन बनाने में कामयाब रहे. 

वैभव सूर्यवंशी का खामोश रहा बल्ला 

क्रिकेट प्रेमियों को वैभव सूर्यवंशी से आज के मुकाबले में एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर पारी का आगाज करते हुए वह कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए. टीम की तरफ से उन्होंने कुल 12 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 14 रन ही बना पाए. हालांकि. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को तीन खूबसूरत चौके देखने को मिले. 

मोहम्मद शिराज रहे सबसे सफल श्रीलंका गेंदबाज

श्रीलंका 'ए' की तरफ से भारत 'ए' के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शिराज रहे. जिन्होंने अपनी टीम के लिए नौ ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेत और वानूजा साहन के खाते में एक-एक विकेट आए. 

यह भी पढ़ें- 3 छक्के, 6 चौके, 88.59 का स्ट्राइक, ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ फिर से चयनकर्ताओं के कान में बजाई घंटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Ruturaj Dashrat Gaikwad, Namboori Thakur Tilak Varma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com