मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया जहाँ से एक रन मिल गया|

14.5 ओवर (0 रन) बढ़िया बाउंसर थी जिसे बल्लेबाज़ मैक्सवेल पढ़ नहीं पाए| कीपर तक गई गेंद, एक शानदार ओवर बोल्ट द्वारा किया जा रहा है यहाँ पर| वाह जी वाह!! देखकर मज़ा आ रहा|


14.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| फील्डिंग टीम के पास रिव्यु बचा ही नहीं है जो लेंगे| सही फैसला था अम्पायर द्वारा| पिचिंग लेग थी| यॉर्कर डाली गई थी गेंद जो सीधा जाकर बल्लेबाज़ के पैड्स से टकराई थी|

14.3 ओवर (0 रन) एक और बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट लगाने का प्रयास था लेकिन गति से चकमा खा गए मैक्सवेल| अच्छी गेंदबाजी बोल्ट द्वारा जारी|

14.2 ओवर (0 रन) कट मारने गए लेकिन संपर्क नहीं हुआ|

14.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ विराट कोहली ने अपना इंडियन टी20 लीग का 42वां अर्धशतक लगाया| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेला, रक रन मिला|

13.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम ने गंवाया अपना रिव्यु!!! बाल बाल बच गये बल्लेबाज़ मैक्सवेल यहाँ पर| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर पिच कर रही थी| फील्ड अम्पायर अपने फैसले पर टिके रहेंगे| थर्ड अम्पायर का भी इशारा नॉट आउट का आया| स्विच हिट लगाने गए थे लेकिन इस बार बल्ले से संपर्क नहीं हुआ था और पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|

एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| रोहित ने लिया है रिव्यु...

13.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

13.4 ओवर (6 रन) छक्का! एक और स्विच हिट मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई| इस बल्लेबाज़ को इस तरह से बल्लेबाज़ी करता देख बहुत मज़ा आता है भाई| वाह जी वाह!!! अब गेंदबाज़ क्या करेंगे ये देखना होगा|

13.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से पैड्स की गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे ऑन साइड पर मोड़ा और रन बटोर लिया|

13.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

13.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन! ऑन साइड पर उसे खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! 13 ओवर के बाद 109/2 बैंगलोर| फ़िलहाल क्रीज़ पर ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर विराट कोहली बड़े-बड़े हिट लगा रहे हैं|

12.6 ओवर (0 रन) सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा और स्ट्राइकर एंड की ओर गेंद को थ्रो किया| कोहली ने वापसी में गेंदबाज़ की ओर खेला और मुस्कुराया|

12.5 ओवर (2 रन) गुड लेंथ बॉल, ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी, एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ खेला, भागकर दो रन पूरे किये|

12.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया रन| तेज़ गति से अंदर आई बॉल और पैड्स को लगी| थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

12.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल, कवर्स की दिशा में खेला, कोई रन नहीं

12.2 ओवर (4 रन) चौका!! फ्री गेंद का पूरा फ़ायदा उठाते हुए मैक्सवेल यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पॉवर के साथ खेला| एक टप्पा खाकर गेंद बाउंड्री रोप को जा लगी, मिला चार रन|

12.2 ओवर (1 रन) नो बॉल!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़| अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी| इस गेंद पर गेंदबाज़ ने वाइड भी डाली दिया ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर यहाँ पर|

12.1 ओवर (4 रन) चौका!! इसी के साथ बैंगलोर का 100 रन पूरा हुआ| शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई  गैप में सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

11.6 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से सिंगल हासिल किया| 12 के बाद 97/2 बैंगलोर|

11.5 ओवर (6 रन) स्विच हिट और छक्का!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं मैक्सवेल जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| डीप पॉइंट की तरफ गैप में गेंद को खेला और छह हासिल किया| कुछ ईस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| ग्लेन वो काम करते हुए|

11.4 ओवर (1 रन) सिंगल, एक कसा हुआ स्पेल चलता हुआ| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

11.3 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

11.2 ओवर (0 रन) बड़े शॉट के लिए क़दमों का इस्तेमाल| गेंदबाज़ ने लाइन को खीच लिया, ठीक तरह से कोहली के बल्ले पर आई नहीं गेंद| लेग साइड पर गई जहाँ से कोई रन नहीं आया| फील्डर वहां तैनात|

11.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल हासिल हुआ|

11.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

10.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

10.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला, एक रन मिला|

10.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

10.3 ओवर (0 रन) बैकफुट से गेंद को पॉइंट की ओर खेला, रन नहीं हुआ|

10.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डिफेंड कर दिया|

मैच रिपोर्ट