रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (4 रन) चौका!!! ख़राब फील्डिंग लेग साइड पर खड़े फील्डर द्वारा देखने को मिली| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया| फील्डर उसे पकड़ने गए| लेकिन गेंद उनके हाथ से निकालकर बाउंड्री रोप को जा लगी, मिला चार रन|

4.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|


4.4 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया| फील्डर ने वहां पर फुल डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा, लेकिन बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|

4.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|

4.2 ओवर (4 रन) बैक टू बैक चौका! पहला सामने तो दूसरा कवर्स की ओर| डैन को समझ नहीं आ रहा कि अब दी कॉक के लिए कहाँ डाली गई गेंद| कड़क बल्लेबाज़ी|

4.1 ओवर (4 रन) चौका! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को सामने की ओर खेला| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

3.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आउट साइड ऑफ़ डाली गई यॉर्कर! रोहित उसपर कुछ कर नहीं सके| 4 के बाद 36/0 मुंबई|

3.5 ओवर (4 रन) चौका!! बढ़िया शुरुआत रोहित शर्मा द्वारा!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

3.4 ओवर (0 रन) डॉट बल, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|

3.3 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| रन आउट का मौका लेकिन डायरेक्ट हिट लगाने से चूक गए सिराज| लेग बाई के रूप में आया रन| पैड्स पर लगी थी, रन की मांग थी| सिराज गेंद तक पहुंचे और नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया जो लगा नहीं| अगर लग जाता तो कवितां फ्रेम में भी नहीं थे|

3.2 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री!! पिछली कुछ गेंदें मुंबई के लिए दिवाली के बोनस की तरह आती हुई| इस बार क्विंटन ने रूम बनाकर कट कर दिया पॉइंट की तरफ| गैप मिला जहाँ से चार रन चुरा लिए|

3.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ बॉल को कवर्स की तारफ खेला, गैप हासिल नहीं हुआ|

2.6 ओवर (4 रन) चौका!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर रोहित शर्मा लगाते हुए| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप में गई बॉल मिला चार रन|

2.5 ओवर (4 रन) वाह!!! टेक्स्ट बुक स्क्वायर ड्राइव!!! गेंदबाज़ इससे निराश नहीं होंगे, क्योंकि ये शॉट आला दर्जे का था| फुल लेंथ बल थी चौथे स्टम्प पर| पैर निकालकर उसे ड्राइव कर दिया कवर्स और पॉइंट के बीच| गैप मिला और गेंद बड़ी खूबसूरती से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|

2.4 ओवर (4 रन) चौका!!! फ्री हिट गेंद का पूरा फ़ायदा उठाते हुए रोहित शर्मा यहाँ पर| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

2.4 ओवर (3 रन) नो बॉल!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण अम्पायर ने नो बॉल दिया| अगली गेंद रोहित शर्मा के लिए फ्री हिट होगी| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|

2.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

2.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

2.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

1.6 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद, सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

1.5 ओवर (0 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेला, कोहली के पास एक बार फिर से बॉल गई, रन नहीं मिला|

1.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेला, फील्डर वहां मौजूद, विकेट कोहली जिन्होंने गेंद को पकड़ा| रन नहीं मिला|

1.3 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी|

1.2 ओवर (1 रन) रोहित द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे फाइन लेग की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

1.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद पॉइंट की ओर टप्पा खाकर गई, रन नहीं मिला|

0.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्कावयर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

0.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

0.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की दिशा में खेला|

0.3 ओवर (2 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को  फाइन लेग की ओर खेला गया शॉट, दो रन मिले|

0.2 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हुई, अम्पायर ने नकारा| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| उछाल के साथ गेंद पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की एपीआई हुई लेकिन अम्पायर ने माना किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद पहला रन यहाँ पर रोहित अपने बल्ले से निकालते हुए| पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|