विज्ञापन

RCB vs GT: ये क्या हुआ...किंग कोहली के आउट होने पर अनुष्का को नहीं हुआ यकीन, सोशल मीडिया पर रिएक्शन वायरल

धर्मशाला में हुए आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में कोहली अर्द्धशतक से चूक गए. कोहली के विकेट पर अनुष्का का रिएक्शन ऐसा था, जैसे ये क्या हुआ.

RCB vs GT: ये क्या हुआ...किंग कोहली के आउट होने पर अनुष्का को नहीं हुआ यकीन, सोशल मीडिया पर रिएक्शन वायरल
Anushka Sharma Reaction on Virat Kohli Wicket

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier-1: Anushka Sharma Reaction on Virat Kohli Wicket : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को धर्मशाला में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2026 क्वालिफायर 1 मुकाबले में अपने अर्द्धशतक से चूकने के बाद गुस्से में थे. कोहली ने 25 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए, लेकिन जेसन होल्डर ने उन्हें आउट कर दिया. RCB की पारी के नौवें ओवर में, कोहली होल्डर की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट लगाने गए, लेकिन गेंद स्टंप्स पर जा लगी. ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय कोहली अपने आउट होने के तरीके से खुद पर गुस्सा साफ दिख रहे थे. कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस मैच को देखने आईं थी और वो स्टेडियम में मौजूद थीं. जब कोहली का विकेट गिरा को अनुष्का शर्मा को यकीन ही नहीं हुआ. अनुष्का ने दोनों हाथों से अपने मुंह को छुपा लिया. कोहली के आउट होने पर अनुष्का के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. अनुष्का का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com