राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) एक और बार धीमी गति की गेंद से चकमा खाए बल्लेबाज़ और बीट हो गए| इस ओवर से आये 13 रन|  अब 30 गेंदों पर 68 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति की गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|


14.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहो!! कमाल की बल्लेबाज़ी चलती हुई इन दोनों बल्लेबाजों द्वारा| पैरों पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक कर दिया जहाँ से गेंद स्टैंड्स में जाकर गिरी| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! Sanju Samson hits Jhye Richardson. RR 153/4 (14.4 Ov). Target: 222; RRR: 12.94

14.3 ओवर (4 रन) चौका!! धीमी गति की गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से स्लाइस कर दिया| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| RR vs PBKS: Match 4: Sanju Samson hits Jhye Richardson for a 4! RR 147/4 (14.3 Ov). Target: 222; RRR: 13.64

14.2 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को सामने की तरफ ड्राइव किया और सिंगल हासिल किया|

14.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

13.6 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

13.5 ओवर (1 रन) गैप में गेंद को खेला और सिंगल हासिल किया|

13.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया लेग साइड की तरफ| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! Riyan Parag hits Mohammed Shami. RR 139/4 (13.4 Ov). Target: 222; RRR: 13.11

13.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

13.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलना चाहते थे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और कीपर के बाँए ओर से गई गेंद फाइन लेग सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| RR vs PBKS: Match 4: Sanju Samson hits Mohammed Shami for a 4! RR 132/4 (13.2 Ov). Target: 222; RRR: 13.50

13.1 ओवर (0 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई| जिसको ड्राइव करने गए बल्लेबाज़| लेकिन गेंद को बल्ले पर नही लगा सके| बॉल गई सीधे कीपर के हाथ में रन नही हुआ|

12.6 ओवर (4 रन) चौका!!! आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| कवर्स और मिड ऑफ फील्डर के बीच से गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| RR vs PBKS: Match 4: Riyan Parag hits Arshdeep Singh for a 4! RR 128/4 (13.0 Ov). Target: 222; RRR: 13.43

12.5 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लेग साइड की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

रियान पराग बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! सही समय पर टीम को मिली बड़ी विकेट| 23 रन बनाकर दुबे लौट गए पवेलियन| पंजाब के पास वापसी करने का बड़ा मौका| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर हूडा द्वारा एक हाई प्रेशर कैच पकड़ा गया| ज़रा भी चूक होती तो ये छक्का हो सकता था| लेंथ बॉल को सामने की तरफ मारा| ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद लेकिन मिस टाइम हुई और हवा में चली गई| फील्डर ने दाएं ओर भागते हुए एक अच्छा कैच अपने नाम किया| 119/4 राजस्थान| RR vs PBKS: Match 4: WICKET! Shivam Dube c Deepak Hooda b Arshdeep Singh 23 (15b, 3x4, 0x6). RR 123/4 (12.4 Ov). Target: 222; RRR: 13.50

12.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

12.2 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस बार गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

12.1 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए RR vs PBKS: Match 4: Shivam Dube hits Arshdeep Singh for a 4! RR 121/3 (12.1 Ov). Target: 222; RRR: 12.89

11.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर पंच करते हुए 1 रन निकाला|

11.5 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर जगह बनाकर खेला 1 रन आया|

11.4 ओवर (1 रन) थर्ड मैन की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|

11.3 ओवर (4 रन) चौका!!! आगे डाली गई गेंद को पैर ज़मीन में टिकाकर मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, गेंद एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| RR vs PBKS: Match 4: Shivam Dube hits Murugan Ashwin for a 4! RR 114/3 (11.3 Ov). Target: 222; RRR: 12.71

11.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गुगली गेंद को कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|

11.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

10.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

10.5 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बल्लेबाज़ का रिव्यु हुआ सफ़ल!! फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला! अतिरिक्त उछाल ने यहाँ पर बल्लेबाज़ को बचा लिया| सही समय पर टीम के कप्तान ने लिया अपना रिव्यु| तेज़ गति से अंदर की तरफ आई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई जिसके बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| रिव्यु लिया गया जहाँ रिप्ले में देखने के बाद पता चला कि गेंद काफी हाईट से विकटों के ऊपर से निकल रही थी| राजस्थान के खैमे को मिली बड़ी राहत| RR vs PBKS: Match 4: WICKET! Sanju Samson lbw b Riley Meredith 53 (34b, 7x4, 2x6). RR 108/4 (10.5 Ov). Target: 222; RRR: 12.44

10.4 ओवर (4 रन) अपर कट!!! चौका और इस बाउंड्री के साथ सैमसन का अर्धशतक पूरा हुआ| पटकी हुई गेंद को कीपर के ऊपर से उठाकर मार दिया| कोई फील्डर नहीं थे वहां पर जिसकी वजह से ये एक आसान सा चौका मिल गया| RR vs PBKS: Match 4: FIFTY! Sanju Samson completes 53 (33b, 7x4, 2x6). RR 108/3 (10.4 Ovs). Target: 222; RRR: 12.21

10.3 ओवर (2 रन) गैप में गेंद को हलके हाथों से खेला और दो रन हासिल किया|

10.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! सैमसन मैक्सिमम में डील करते हुए| राजस्थान के 100 रन भी पूरे हुए यहाँ पर| पटकी हुई गेंद को बड़े आराम से फाइन लेग की दिशा में पुल कर दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद बड़ी आसानी से फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई और छह रन दे गई| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! Sanju Samson hits Riley Meredith. RR 102/3 (10.2 Ov). Target: 222; RRR: 12.41

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को सामने की तरफ पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|

मैच रिपोर्ट