विज्ञापन

Rahul Chahar Announces Divorce: राहुल चाहर और ईशानी जौहर की राहें हुईं जुदा, स्टार क्रिकेटर ने बयां किया दर्द

Rahul Chahar Divorce With Wife Ishani Johar: भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे लेग स्पिनर राहुल चाहर का ईशानी जौहर से तलाक हो गया है.

Rahul Chahar Announces Divorce: राहुल चाहर और ईशानी जौहर की राहें हुईं जुदा, स्टार क्रिकेटर ने बयां किया दर्द
Rahul Chahar And Ishani Johar
  • राहुल चाहर और ईशानी जौहर का तलाक हो गया है, जो मीडिया में प्रमुख खबर बन गया है
  • राहुल चाहर भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के लिए वर्तमान में संघर्ष कर रहे हैं
  • लेग स्पिनर राहुल चाहर की निजी जिंदगी में तलाक की खबर से उनके प्रशंसक चिंतित हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Rahul Chahar Divorce With Wife Ishani Johar: भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे लेग स्पिनर राहुल चाहर का उनकी पत्नी ईशानी जौहर के साथ तलाक हो गया है. जिसकी पुष्टि उन्होंने स्वयं की है. आज यानी कि 20 फरवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए ईशानी से अलग होने की बात कही है. चाहर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, 'मैंने काफी कम उम्र में शादी कर ली थी, जिससे पहले कि मैं खुद को और अपनी कीमत को या उस जीवन को पूरी तरह से समझ पाता जिसे मैं बनाना चाहता था. इसके पश्चात ऐसे साल आए. जिसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी. मेरे पिछले 15 महीने कोर्टरूम के चक्कर लगाने, धैर्य और सहनशीलता की ताकत सीखने में बीता है.'

राहुल चाहर ने आगे लिखा है, 'आज मेरी जिंदगी से यह चैप्टर आधिकारिक रूप से समाप्त हो रहा है. लीगल तरीके से मैंने इस मुद्दे को सुलझा लिया है, जिसकी बहुत कीमत चुकानी पड़ी. मेरी जिंदगी का यह दौर खत्म हो गया है. मैं जीवन के इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ समाप्त कर रहा हूं. 

राहुल चाहर ने कहा, 'कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं बने होते हैं. वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं. मैं आगे ज्यादा समझदार, अधिक जागरूक और जीवन के प्रति आश्वस्त होकर बढ़ रहा हू्ं, जिसे मैं बनाने का हकदार हूं. यह अंत नहीं है. यह मुक्ति है. एक नई शुरुआत. एक वादा कि अब मैं यहां से जो बनाऊंगा वह आत्म-सम्मान, शांति और बेहतर विकल्पों पर आधारित होगा. मैं अपने साथ कोई कड़वाहट लेकर नहीं जा रहा हूं. केवल सबक, सम्मान और फिर से शुरुआत करने का साहस रखता हूं.'

नौ मार्च को हुआ था राहुल-ईशानी का शादी 

आपको बता दें कि राहुल चाहर और ईशानी जौहर की शादी नौ मार्च साल 2022 में हुई थी. दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. इनका रिश्ता करीब साढ़े तीन सालों तक रहा. मगर जीवन में लगातार खटपट होने की वजह से उन्होंने अब अलग होने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें- SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम का किया ऐलान, केशव महाराज बने कप्तान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com