पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल निकाला|

9.5 ओवर (2 रन) लेंथ में फिर से छोटी डाली गई गेंद जिसको मोईन ने कवर्स की दिशा में खेला| डीप पॉइंट से भागकर फील्डर ने गेंद को पकड़ा| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन पूरा किया|


9.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

9.3 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

9.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

9.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

9.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर पीछे मौजूद नही गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| PBKS vs CSK: Match 8: Faf du Plessis hits Murugan Ashwin for a 4! CSK 57/1 (9.1 Ov). Target: 107; RRR: 4.62

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 9 ओवर के बाद 53/1 चेन्नई| फ़िलहाल क्रीज़ पर फाफ डु प्लेसिस के साथ मोईन अली बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| पंजाब के लिए एक मात्र विकेट अर्शदीप सिंह ने हासिल किया| धोनी की सेना को जीत के लिए अब मात्र 66 गेंदों पर 54 रन चाहिए| वहीँ पंजाब की टीम को कोई करिश्मा ही जीत दिला सकता है...

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा पहली गेंद पर चौका खाने के बाद| इस गेंद को मोइन ने सीधे बल्ले से खेला लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ| 53/1 चेन्नई, लक्ष्य से 54 रन दूर|

8.5 ओवर (1 रन) तेज़ गति से अंदर की तरफ लाइ गई गेंद| डिफेंड किया, अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

8.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद जिसे मिड ऑफ़ की ओर पुश किया लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|

8.3 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| फील्डर जबतक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया|

8.2 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया| ड्राइव लगाने गए थे लेकिन कम गति से चकमा खा गए|

8.1 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री, इस बार कवर्स की दिशा में, गेंद की पिच तक पहुंचे और उठाकर मारा कवर्स बाउंड्री की तरफ, एक टप्पे के बाद गेन्द सीमा रेखा के पार निकल गई| PBKS vs CSK: Match 8: Moeen Ali hits Riley Meredith for a 4! CSK 51/1 (8.1 Ov). Target: 107; RRR: 4.73

7.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से फाफ़ ने 2 रन पूरा किया|

7.5 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

7.4 ओवर (2 रन) गुगली गेंद को बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच किया| डीप पॉइंट फील्डर ने अपने दायें ओर भागते हुए उसे कट तो किया लेकिन दो रनों से नहीं रोक सके|

7.3 ओवर (0 रन) लेग ब्रेक गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया जहाँ गैप नहीं मिल पाया|

7.2 ओवर (4 रन) चौका!!! मोईन ने दिखाया अपना दम| ऑफ स्टंप के बाद डाली गई गुगली गेंद को जान भूजकर थर्ड मैन की दिशा में कट किया| स्लिप फील्डर के बाँए ओर से गई बॉल थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन| PBKS vs CSK: Match 8: Moeen Ali hits Murugan Ashwin for a 4! CSK 42/1 (7.2 Ov). Target: 107; RRR: 5.13

7.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|

6.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| क्या कमाल का पुल शॉट लगाया है इस बल्लेबाज़ ने और अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं| मानो ड्रेसिंग रूम से ये सोचकर आये हैं कि जल्द से जल्द इस मुकाबले को समाप्त कर देना है| 37/1 चेन्नई| PBKS vs CSK: Match 8: Moeen Ali hits Arshdeep Singh for a 4! CSK 37/1 (7.0 Ov). Target: 107; RRR: 5.38

6.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद जिसे अली ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| समझ बूझकर बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों बल्लेबाज़|

6.4 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

6.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|

6.2 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|

6.1 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल!! धीमी गति से डाला गया बाउंसर जिसे पुल लगाने गए फाफ लेकिन मिस टाइम कर बैठे|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 32/1 चेन्नई, लक्ष्य से अभी भी 75 रन पीछे| एक सधी शुरुआत इस रन चेज़ में देखने को मिली जहाँ पंजाब के गेंदबाज़ों ने अधिक विकेट तो हासिल नहीं की लेकिन रन गति को पूरी तरह से बांधकर रखा हुआ है| दोनों ही बल्लेबाज़ समय लेकर खेलते हुए लेकिन मोइन ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया है|

5.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल लेंथ की गेंद को पैरनिकलकर पॉइंट और कवर्स के बीच से ड्राइव किया| गैप में गई गेंद दो फील्डर के बीच से सीधे सीना रेखा के बाहर, मिला चार रन| PBKS vs CSK: Match 8: Moeen Ali hits Riley Meredith for a 4! CSK 32/1 (6.0 Ov). Target: 107; RRR: 5.36

5.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|

5.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को दूर से ही ड्राइव करने गए| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नही हो सका| बॉल सीधे कीपर के हाथ में गई|

5.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

5.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री मोईन के बल्ले से आती हुई| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| PBKS vs CSK: Match 8: Moeen Ali hits Riley Meredith for a 4! CSK 28/1 (5.2 Ov). Target: 107; RRR: 5.39

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

मैच रिपोर्ट