विज्ञापन

एक ही छोर पर पहुंच गए प्रियांश और गायकवाड़, फिर अंपायर ने आर्य को ही क्यों दिया आउट? जानें

भारत 'ए' बनाम श्रीलंका 'ए' मुकाबले में प्रियांश आर्य गलतफहमी का शिकार बने हैं. उन्हें विपक्षी टीम के खिलाड़ी डिकवेला औक आरएस फर्नांडो ने जबरदस्त जुगलबंदी दिखाते हुए रन आउट किया है.

एक ही छोर पर पहुंच गए प्रियांश और गायकवाड़, फिर अंपायर ने आर्य को ही क्यों दिया आउट? जानें
रनिंग के दौरान गलतफहमी का शिकार बने प्रियांश आर्य
फोटो: @cricmawa/X

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत 'ए', श्रीलंका 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच खेले जाने वाले त्रिकोणीय वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला आज भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच दांबुला में खेला जा रहा है. जहां प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) गलतफहमी का शिकार बने हैं. विपक्षी टीम की तरफ से पारी का 13वां ओवर लेकर मैदान में आए रविन्दु फर्नांडो ने आखिरी गेंद फुल लेंथ ऑफ स्टंप पर डाली थी. जहां गायकवाड़ ने हल्के हाथों से उसे स्वीपर कवर की दिशा में धकेलकर दो रन लेने का प्रयास किया. यहां पहला रन तो दोनों बल्लेबाज पूरा करने में कामयाब रहे. मगर दूसरे रन के दौरान दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी हो गई और वह एक ही छोर पर जा पहुंचे. जहां देखा गया कि गायकवाड़ ने पहले लाइन को पार किया था. वहीं आर्य थोड़े पीछे रह गए जिसकी वजह से उन्हें रन आउट होकर पवेलियन का रूख करना पड़ा.

आउट होने से पहले 32 रन बनाने में कामयाब रहे आर्य

आउट होने से पूर्व तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश आर्य ने कुल 32 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 100.00 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और एक खूबसूरत छक्का देखने को मिला. मैच के दौरान अगर वह गलतफहमी का शिकार नहीं बनते तो आज उनके पास एक बड़ा स्कोर खड़ा करने का सुनहरा मौका था. 

Latest and Breaking News on NDTV

वैभव ने भी किया मायूस 

क्रिकेट प्रेमियों को श्रीलंका के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी से एक विस्फोटक पारी की दरकार थी. मगर पारी का आगाज करते हुए वह कुछ खास करिश्मा करने में नाकामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने कुल 12 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 116.66 की स्ट्राइक रेट से केवल 14 रन ही बना पाए. मैच के दौरान उन्हें विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने अरचिगे के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

यह भी पढ़ें- नीली जर्सी में भी वैभव ने पहली गेंद पर जड़ा चौका, मगर ज्यादा देर तक नहीं मचा पाए धमाल, किसे मिला बेशकीमती विकेट?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com