Mumbai Indian vs Rajasthan Royals LIVE Score: मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट चूकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में विल जैक्स आउट हुए हैं. उन्हें यश पुंजा ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व जैक्स ने कुल 18 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 33 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 11.3 ओवरों में 5-101 रन है. इससे पहले मुंबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाने में कामयाब रही. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में 32, दसून शानका ने 15 गेंद में 29 और यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की, जबकि विल जैक्स, ए एम गजनफर और कॉर्बिन बॉश के खाते में एक-एक विकेट आए. (Live Scorecard)
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर और रघु शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा और बृजेश शर्मा.
MI vs RR LIVE Score, IPL 2026 69th Match Updates, Straight from Wankhede Stadium, Mumbai
MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा आईपीएल करियर का 31वां अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 31वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 32 गेंद में 50 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
MI vs RR Live Score: अर्धशतक के करीब सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव 31 गेंद में 49 और कैप्टन हार्दिक पंड्या सात गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs RR Live Score: विल जैक्स आउट, मुंबई इंडियंस की आधी टीम लौटी पवेलियन, संकट में MI
मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट चूकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में विल जैक्स आउट हुए हैं. उन्हें यश पुंजा ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व जैक्स ने कुल 18 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 33 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 11.3 ओवरों में 5-101 रन है.
MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस के 100 रन हुए पूरे
मुंबई इंडियंस के 100 रन पूरे हो चूके हैं. टीम ने इस आंकड़े को 11.2 ओवरों में हासिल किया है. सूर्यकुमार यादव 29 गेंद में 46 और विल जैक्स 17 गेंद में 33 रन बनाकर खेर हैं.
MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने मुंबई को कराई वापसी, 100 के करीब पहुंची MI
मुंबई इंडियंस की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती 10 ओवरों में 90 रन बनाए हैं. इस दौरान टीम को चार बड़े झटके भी लगे हैं. सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में 43 और विल जैक्स 12 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को आखिरी के 60 गेंदों में जीत के लिए 116 रनों की जरूरत है. आउट होने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (00), नमन धीर (06), रयान रिकेल्टन (12) और तिलक वर्मा (03) हैं.
MI vs RR Live Score: मुंबई ने आठ ओवरों में ठोके 67 रन
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पारी के आठ ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने आठ ओवरों की समाप्ति के बाद 67/4 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव 19 गेंद में 28 और विल जैक्स सात गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 49 रन
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पारी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव 10 गेंद में 18 और विल जैक्स चार गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (00), नमन धीर (06), रयान रिकेल्टन (12) और तिलक वर्मा (03) हैं.
MI vs RR Live Score: बृजेश शर्मा ने तिलक वर्मा को किया बोल्ड
मुंबई इंडियंस की टीम को चौथा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा है. युवा तिलक को बृजेश शर्मा ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व तिलक पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सात गेंद में तीन रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 5.1 ओवरों में 4-38 रन है.
MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस ने पहले पांच ओवरों में बनाए 38 रन
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव आठ गेंद में 17 और तिलक वर्मा छह गेंद में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (00), नमन धीर (06) और रयान रिकेल्टन (12) हैं.
MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका, रिकेल्टन ने भी छोड़ा साथ, संकट में टीम
मुंबई इंडियंस की टीम को तीसरा झटका सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन के रूप में लगा है. रिकेल्टन पारी का आगाज करते हुए नंद्रे बर्गर का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व से रिकेल्टन ने कुल सात गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 12 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 3.2 ओवरों में 3-24 रन है.
MI vs RR Live Score: जोफ्रा आर्चर ने नमन धीर को किया बोल्ड, मुंबई को लगा दूसरा झटका
मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरा झटका नमन धीर के रूप में लगा है. जिन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व धीर ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल पांच गेंदों का सामना किया. इस बीच वह छह रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 2.3 ओवरों में 2-18 रन है.
MI vs RR Live Score: रोहित शर्मा आउट, मुंबई इंडियंस को लगा पहला बड़ा झटका
मुंबई इंडियंस की टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है. जिन्हें जोफ्रा आर्चर ने ओवर की चौथी गेंद पर ही ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व रोहित शर्मा ने कुल चार गेंदों का सामना किया. इस बीच वह खाता भी नहीं खोल पाए. टीम का स्कोर 0.4 ओवरों 1-0 रन है.
MI vs RR Live Score: रोहित और रिकेल्टन मैदान में उतरे, मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा शुरू किया
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मिले लक्ष्य को मुंबई इंडियंस की टीम ने पीछा करना शुरु कर दिया है. पारी का आगाज रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर डाल रहे हैं. जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य मिला है.
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 206 रन का लक्ष्य
आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला आज (24 मई) मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई में खेला जा रहा है. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित ओवरों में अब 206 रन बनाने होंगे. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में 32, दसून शानका ने 15 गेंद में 29 और यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की , जबकि विल जैक्स, ए एम गजनफर और कॉर्बिन बॉश के खाते में एक-एक विकेट आए.
MI vs RR Live Score: 200 के करीब पहुंची राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी का केवल एक ओवर शेष रह गया है. टीम ने 19 ओवरों की समाप्ति के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए हैं. रवींद्र जडेजा पांच गेंद में नौ और नंद्रे बर्गर दो गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs RR Live Score: जोफ्रा आर्चर ने भी छोड़ा साथ, राजस्थान को लगा 8वां झटका, संकट में टीम
राजस्थान रॉयल्स की टीम को आठवां झटका जोफ्रा आर्चर के रूप में लगा है, जो सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में 32 रन बनाकर शार्दुल का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच तिलक वर्मा ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 18 ओवरों की समाप्ति के 8-175 रन है.
MI vs RR Live Score: शुभम दुबे आउट, RR को लगा 7वां झटका, जोफ्रा पर टिकी सबकी नजर
मुंबई इंडियंस की टीम को सातवीं सफलता शुभम दुबे के रूप में प्राप्त हुई है. दुबे आरआर की तरफ से आज के मुकाबले में आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंद में पांच रन बनाने में कामयाब रहे. उन्हें शार्दुल ठाकुर ने नमन धीर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 17.4 ओवरों में 7-174 रन है.
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने 17 ओवरों में बनाए 161 रन
17 ओवरों की समाप्ति के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए हैं. जोफ्रा आर्चर 11 गेंद में 21 और शुभम दुबे चार गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स को लगा 6वां झटका, डोनोवन फरेरा ने भी छोड़ा साथ
डोनोवन फरेरा भी आउट हो चुके हैं. उन्हें दीपक चाहर ने अपना शिकार बनाया है. जिनका शानदार कैच कॉर्बिन बॉश ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व फरेरा ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 15 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 18 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 15.3 ओवरों में 6-139 रन है.
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने 15 ओवरों में बनाए 132 रन
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए हैं. डोनोवन फरेरा 13 गेंद में 12 और जोफ्रा आर्चर पांच गेंद में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (27), वैभव सूर्यवंशी (04), रियान पराग (14), दसुन शनाका (29) और ध्रुव जुरेल (38) हैं.
MI vs RR Live Score: ध्रुव जुरेल ने भी छोड़ा साथ, राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम लौटी पवेलियन
राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल आउट हुए हैं. जिन्हें कॉर्बिन बॉश ने अपना शिकार बनाया है. बॉश ने जुरेल को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व जुरेल ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 26 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 38 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 12.5 ओवरों में 5-119 रन है.
MI vs RR Live Score: दसुन शनाका हुए रन आउट
राजस्थान रॉयल्स की टीम को चौथा झटका दसुन शनाका के रूप में लगा है, जो चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में 29 रन बनाकर रन आउट हुए हैं. टीम का स्कोर 10.3 ओवरों में 4-99 रन है.
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवरों में ठोके 94 रन
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए हैं. ध्रुव जुरेल 15 गेंद में 16, जबकि दसुन शनाका 14 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (27), वैभव सूर्यवंशी (04) और रियान पराग (14) हैं.
MI vs RR Live Score: जुरेल और शनाका पारी को संवारने में जुटे
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी के आठ ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने आठ ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए हैं. विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 11 गेंद में 13 और दसुन शनाका छह गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (27), वैभव सूर्यवंशी (04) और रियान पराग (14) हैं.
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 54 रन
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी पारी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने मुंबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (27), वैभव सूर्यवंशी (04) और रियान पराग (14) हैं.
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की 'त्रिमूर्ति' लौटी पवेलियन, संकट में है टीम
राजस्थान रॉयल्स की टीम को तीसरा झटका कैप्टन रियान पराग के रूप में लगा है. जो तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंद में 14 रन बनाकर एएम गजनफर का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच सीमारेखा के पास तिलक वर्मा ने पकड़ा. टीम का स्कोर छह ओवरों की समाप्ति के बाद 3-54 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (27), वैभव सूर्यवंशी (04) और रियान पराग (14) हैं.
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने पांच ओवरों में बनाए 39 रन
मुंबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआती पांच ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाने में कामयाब हुई है. कैप्टन रियान पराग पांच गेंद में छह और ध्रुव जुरेल बिना कोई रन बनाए क्रीज पर टिके हुए हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (27) और वैभव सूर्यवंशी (04) हैं.
MI vs RR Live Score: यशस्वी जायसवाल के बाद वैभव सूर्यवंशी ने भी छोड़ा साथ, RR को लगा दूसरा झटका
राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरा झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है. जिन्हें दीपक चाहर ने नमन धीर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व वैभव ने पारी का आगाज करते हुए कुल छह गेंदों का सामना किया इस बीच वह चार रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 4.1 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 33 रन है.
MI vs RR Live Score: जैक्स के शिकार बने यशस्वी जायसवाल, राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका
राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है. जायसवाल पारी का आगाज करते हुए 17 गेंद में 27 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच कॉर्बिन बॉश ने पकड़ा. टीम का स्कोर 3.4 ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 33 रन है.
MI vs RR Live Score: राजस्थान ने 3 ओवरों में ठोके 25 रन
मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी का तीसरा और अपने स्पेल का दूसरा ओवर दीपक चाहर ने फेंका. जहां आरआर की सलामी जोड़ी 12 रन बटोरने में कामयाब रही. यशस्वी जायसवाल 14 गेंद में 21 और वैभव सूर्यवंशी चार गेंद में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर तीन ओवरों की समाप्ति के बाद 25 रन है.
MI vs RR Live Score: विल जैक्स की किफायती गेंदबाजी
विल जैक्स ने दूसरा ओवर डाला. जहां राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी केवल चार रन ही बटोर पाई. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 13/0 रन है.
MI vs RR Live Score: दीपक चाहर ने पहले ओवर में नौ रन खर्च किए
मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी का पहला ओवर दीपक चाहर ने डाला. जहां राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज नौ रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम को स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के नौ रन है.
MI vs RR Live Score: यशस्वी और वैभव कर रहे हैं पारी का आगाज
खेल शुरु हो चुका है. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर दीपक चाहर डाल रहे हैं.
MI vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा
इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा
इम्पैक्ट सब्स: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.
MI vs RR Live Score: पंजाब-कोलकाता की भी नजरें
इस मैच पर पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की भी नजरें हैं. पंजाब और कोलकाता, दोनों चाहेंगी कि राजस्थान हार जाए. अगर राजस्थान हारती है तो कोलकाता के सामने एक समीकरण है, जबकि पंजाब के चांस अधिक है, वह 15 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाए.
MI vs RR Live Score: नहीं होगा वैभव vs बुमराह
आज के मैच में हमें जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी के बीच जंग देखने को नहीं मिलेगी. दीपक चाहर के पास आज वैभव का तूफान रोकने की जिम्मेदारी होगी.
MI vs RR Live Score: मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान हार्दिक ने बताया कि आज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं. जबकि राजस्थान भी तीन बदलाव के साथ उतर रही है.
MI vs RR Live score: प्लेऑफ की जंग
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला खेला जाना है. राजस्थान को जीत से प्लेऑफ का टिकट मिलेगा, तो हार उसे नॉकआउट स्टेज से बाहर कर देगी. जबकि मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है, लेकिन वह जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेगी.














