विज्ञापन

मुंबई की 'सुपर चाल', बुरी तरह गिल गया राजस्थान, बन सकता है रायल्स के दुर्भाग्य का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंटम

MI vs RR, Mumbai's super move: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में पिछले 19 साल में सिर्फ छठी और इस संस्करण में दूसरी बार यह सुपर चाल चली. और इस बार यह एकदम निशाने पर लगी

मुंबई की 'सुपर चाल', बुरी तरह गिल गया राजस्थान, बन सकता है रायल्स के दुर्भाग्य का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंटम
MI vs RR, Mumbai's super move: वैभव सूर्यवंशी भी सुपर चाल में फंस गए
source: social media

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले से ही मेगा टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (MI vs RR) के खिलाफ प्ले-ऑफ के टिकट की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए बहुत ही अहम मैच था. और घरेलू मैदान वानखेड़े के कोने-कोने से वाकिफ इंडियंस प्रबंधन को यह  बात मालूम थी. और यह तो बहुत ही अच्छे तरह से मालूम था कि वानखेड़े की इस पिच पर कौन-कौन से हथियार कब-कब प्रभावी रहेगा. और इसी को देखते हुए हेड कोच महेला जयवर्द्धने ने ऐसी सुपर चाल चली, जो पूरे टूर्नामेंट में वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने सिर्फ दूसरी और 19 साल में सिर्फ छठी बार चली. और इस चाल में वैभव सूर्यवंशी सहित तमाम शीर्ष बल्लेबाज फंसे, तो राजस्थान के फैंस त्राहिमाम-त्राहिमाम कर उठे. इंडियंस की यह सुपर चाल एकदम सही निशाने पर लगी और मैच खत्म होते-होते यह राजस्थान के टूर्नामेंट से छुट्टी में सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट भी बन सकती है. 

मुंबई की सुपर चाल, राजस्थान का हाल बेहाल

राजस्थान को इस करो या मरो के मैच में छोटे उस्ताद वैभव सूर्यवंशी के वैसे ही सुनामी अंदाज की जरूरत थी, जैसा वह पिछले तमाम मैचों में करते आए थे, लेकिन इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने ने वानखेड़े की पिच के हिसाब से अपना ब्रह्मास्त्र निकाला. और पावर-प्ले के शुरुआती छह ओवर में  तीन ओवर उन्होंने स्पिनरों से फिंकवाने की रणनीति अपनाई. दूसरा ओवर ही कप्तान हार्दिक ने ऑफ स्पिनर विल जैक्स को थमा दिया. और चौथे ओवर में जैक्स ने तूफानी बैटिंग कर रहे जायसवाल को चलता किया, तो पावर प्ले-प्ले के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर अफगानी गजनफर ने कप्तान रियान पराग को आउट कर पावर-प्ले के 6 में से तीन ओवर स्पिनरों से फिंकवाने की रणनीति को पूरी तरह सफल बना दिया. बीच में चाहर ने वैभव को स्लोअर वन से चकमा देते हुए राजस्थान के लिए सबसे बड़े मैच में उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया. और रॉयल्स का स्कोर 6 ओवर में ही 3 विकेट 54 हो गया, तो राजस्थानी फैंस के बीच हाहाकार मच गया. खासकर फैन वैभव सूर्यवंशी के आउट होने से गम में चले गए. 
 

(खबर जारी है...)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com