LSG vs PBKS, Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में शानिवार को कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर ना सिर्फ हार के सिलसिले को तोड़ा बल्कि जीत के साथ अपने प्लेऑफ की उम्मीद भी कायम रखी. अब पंजाब को उम्मीद करनी है कि मुंबई उसे गुड न्यूज दे और राजस्थान को हरा दें. पंजाब लगातार छह मैचों में हार के बाद इकाना आई थी. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत चाहिए थी. लखनऊ ने बोर्ड पर 196 रन टांग दिए थे और जवाब में टीम ने 22 पर प्रियांश और कूपर कोनोली के विकेट गंवा दिए. लेकिन फिर सरपंच साहब ने मोर्चा संभाला. दूसरे छोर से उन्हें पहले प्रभसिमरन सिंह का साथ मिला. प्रभसिमरन 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन अय्यर डटे रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौट. इस दौरान उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया. इस शतकीय पारी के साथ ही अय्यर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.
आईपीएल चेस में शतक लगाने वाले चौथे कप्तान
श्रेयस अय्यर अब वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और संजू सैमसन के बाद आईपीएल इतिहास के चौथे कैप्टन बन गए हैं, जिन्होंने रन चेडज में शतक लगाया हो. सहवाग ने सबसे पहले यह कारनामा किया था. 2011 मेंडेक्कन के खिलाफ उन्होंने 119 रनों की पारी खेली थी. जबकि 2016 में कोहली ने ऐसा किया था. संजू ने पंजाब के खिलाफ 2021 में यह मुकाम हासिल किया था.
शतक ठोकने वाले पंजाब के तीसरे कप्तान
श्रेयस अय्यर अब आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले एडम गिलक्रिस्ट और केएल राहुल और ने ऐसा किया था. गिलक्रिस्ट ने 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 106 रन बनाए थे. जबकि केएल राहुल ने 2020 में बेंगलुरु के खिलाफ ही नाबाद 132 रनों की पारी खेली थी.
नए चेज मास्टर बन रहे सरपंच साहब
श्रेयस अय्यर अब लीग में नए चेज मास्टर बन रहे हैं. सफल रन चेज में उनका औसत 158 से अधिक है, जो दिखाता है कि अय्यर गेम फिनिश करते ही थमते हैं. 2024 के बाद से आईपीएल में श्रेयस अय्यर ने 16 पारियों में 158.6 की औसत और 178.2 की स्ट्राइक रेट से 793 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 8 अर्द्धशतक लगाए हैं. अय्यर के बल्ले से 59 चौके और 51 छक्के भी आए हैं.
शतकों की सीजन आईपीएल 2026
आईपीएल 2026 शतकों का सीजन है. इस सीजन अभी तक 14 शतक लग चुके हैं. यह आईपीएक के किसी सीजन में लगे सबसे अधिक व्यक्तिगत शतकों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है. इससे पहले 2024 में 14 शतक लगे थे. जबकि 2023 में 12, 2025 में 9 और 2022 में 8 व्यक्तिगत शतक लगे थे.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff: अगर हारी राजस्थान तो पंजाब से आगे निकलने के लिए क्या है KKR का समीकरण
यह भी पढ़ें: सीजन के आखिरी मैच में मिला अर्जुन को मौका, इन बातों से गदगद हुए सचिन, बेटे को दिया यह बड़ा संदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं