विज्ञापन

LSG vs PBKS: 'बिना जिम्मेदारी के आइडिया पर काम करना...' ऋषभ पंत ने पंजाब से मिली हार के बाद कही बड़ी बात

LSG vs PBKS, Rishabh Pant Statement: पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि कभी-कभी बिना जिम्मेदारी के आइडिया मुश्किल होता है. पंत का यह बया शायद लखनऊ मैनेजमेंट को पंसद ना आए.

LSG vs PBKS: 'बिना जिम्मेदारी के आइडिया पर काम करना...' ऋषभ पंत ने पंजाब से मिली हार के बाद कही बड़ी बात
Rishabh Pant Big After Loss vs Punjab Kings

LSG vs PBKS, Rishabh Pant Big Statement After Loss vs Punjab Kings: शानिवार को लखनऊ किंग्स के पास मौका था कि वह जीत के साथ अपने सीजन का अंत करें, लेकिन घरेलू मैदान पर  भी टीम जीत नहीं पाई. पंजाब किंग्स को इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए थी और उसने हासिल की. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे. इसके जवाब में पंजाब ने 12 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल किया. पंजाब से मिली हार के बाद ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा कहा है जो टीम मैनेजमेंट को पसंद नहीं आएगा. पंत की मानें तो टीम के पास आइडिया तो है, लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता है.

पंजाब के खिलाफ 7 विकेट से मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ऋषभ पंत ने कहा,"यह मुश्किल है. फिर भी, कुछ भी हो जाए, हिम्मत से काम लेना होगा. अपना सिर ऊंचा रखेंगे. अच्छा हो या बुरा, बहुत कुछ सीखने को मिला है. एक टीम के तौर पर यह हमारे लिए पक्का एक मुश्किल सीज़न रहा. आप हमेशा 5-10 रन ज़्यादा बना सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि टोटल में काफी था."

पंत ने आगे कहा,"एकाना में दूसरी इनिंग्स में विकेट हर समय बैटिंग के लिए बेहतर हो जाता है. इसीलिए हर कोई पहले फील्डिंग करना चाहता है. एक टीम के तौर पर पॉजिटिव बातें देखना चाहते हैं. जोश इंग्लिश आया है और उसने शानदार पारी खेली है. मिच यहां नहीं है - उसने हमारे लिए बहुत अच्छा किया है."

लखनऊ के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा,"प्रिंस का सीज़न बहुत बढ़िया रहा है. पिछले कुछ गेम में वह इधर-उधर रहा है, लेकिन उसका सीज़न बहुत बढ़िया रहा, उसे इंडियन टीम में बुलाया गया. मोहसिन चोट से वापस आ रहा है. पक्का बहुत सारी पॉजिटिव बातें हैं. खासकर शमी भाई, जिस तरह से उन्होंने उस फास्ट बॉलिंग यूनिट को एक साथ रखा है, वह देखना बहुत अच्छा रहा है."

अंत में पंत ने कहा,"कभी-कभी बिना जिम्मेदारी के आइडिया पर काम करना सबसे मुश्किल होता है. साथ ही, आपको सही चीज़ पर फोकस करते रहना होगा और अच्छे और बुरे की परवाह किए बिना सही रास्ते पर रहना होगा. आप सब कुछ स्वीकार करते हैं और उससे आगे बढ़ते हैं. यह एक लंबा सीज़न रहा है, लेकिन साथ ही, हम बस अपना सिर ऊंचा रखते हैं और हम वादा करते हैं कि अगले साल किसी भी चीज़ की परवाह किए बिना और मज़बूती से वापस आएंगे."

यह भी पढ़ें: अगर टीम इंडिया की कप्तानी से हटाए गए सूर्यकुमार तो श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि से MI स्टार बनेगा कप्तान- रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: सीजन के आखिरी मैच में मिला अर्जुन को मौका, इन बातों से गदगद हुए सचिन, बेटे को दिया यह बड़ा संदेश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com