विज्ञापन
18 minutes ago

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, IPL 2026: आईपीएल 2026 के लीग चरण का आखिरी मुकाबला रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच कोलकाता में खेला गया. जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम 40 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की तरफ से कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने 39 गेंदों में 63 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोवमन पॉवेल ने 21 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया. हालांकि, इसके बावजूद टीम जीत नहीं पाई और उसे 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा. (Scorecard)

लुंगी एन्गिडी और कुलदीप यादव ने चटकाए तीन-तीन विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आज मुकाबले में लुंगी एन्गिडी और कुलदीप यादव ने क्रमशः तीन-तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मिचेल स्टार्क के खाते में दो, जबकि अक्षर पटेल ने एक सफलता प्राप्त की.

203 रन बनाने में कामयाब हुई थी केकेआर 

इससे पहले कोलकाता में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए केएल राहुल का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने कुल 30 गेंदों का सामना किया. इस बीच 200.00 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा कैप्टन अक्षर पटेल ने 25 गेंद में 39 और डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया. 

सौरभ दुबे ने चटकाए दो विकेट

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आज के मुकाबले में सौरभ दुबे ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा अनुकूल रॉय, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के खाते में एक-एक विकेट आए. 

आज के मुकाबले के लिए कुछ इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी.

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब: फिन ऐलन, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, राहुल त्रिपाठी और वैभव अरोड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (कीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आक़िब नबी, मिचेल स्टार्क और लुंगी एन्गिडी.

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब: समीर रिज़वी, विप्रज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव और विजय त्रिपुर्णा.

IPL 2026 Updates: KKR vs DC, Straight from Eden Gardens, Kolkata

KKR vs DC LIVE Score: अजिंक्य रहाणे की फिफ्टी भी केकेआर के नहीं आई काम, दिल्ली ने 40 रनों से हराया

आईपीएल 2026 के लीग चरण का आखिरी मुकाबला रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता  में खेला गया. जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम 40 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की तरफ से कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने 39 गेंदों में 63 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोवमन पॉवेल ने 21 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया. हालांकि, इसके बावजूद टीम जीत नहीं पाई और उसे 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 

KKR vs DC LIVE Score: कार्तिक त्यागी आउट

कार्तिक त्यागी भी आउट हो चुके हैं. उन्हें मिचेल स्टार्क ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में त्यागी खाता भी नहीं खोल पाए. 

KKR vs DC LIVE Score: अनुकूल रॉय बने स्टार्क के शिकार

कोलकाता नाइट राइडर्स को आठवां झटका अनुकूल रॉय के रूप में लगा है. उन्हें मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया है. आउट होने से पूर्व अनुकूल आठ गेंद में नौ रन बनाने में कामयाब रहे. 

KKR vs DC LIVE Score: रोवमन पॉवेल रन आउट

रोवमन पॉवेल रन आउट हो चुके हैं. उन्हें  समीर रिजवी ने रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व वह पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद में 29 रन बनाने में कामयाब रहे. 

KKR vs DC LIVE Score: केकेआर ने 17 ओवरों में बनाए 153 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी पारी के 17 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने 17 ओवरों की समाप्ति के बाद 153/6 रन बनाए हैं. रोवमन पॉवेल गेंद में 29 और अनुकूल रॉय छह गेंद में आठ रन बनाकर खेल रहे हैं. 

KKR vs DC LIVE Score: तेजस्वी दहिया ने भी छोड़ा साथ, केकेआर को लगा 6वां झटका, संकट में टीम

तेजस्वी दहिया भी आउट हो चुके हैं. उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व तेजस्वी ने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच वह एक रन ही बना पाए. टीम का स्कोर 14.1 ओवरों में 6-129 रन है. 

KKR vs DC LIVE Score: पहली ही गेंद पर आउट हुए रिंकू सिंह, केकेआर की आधी टीम लौटी पवेलियन

कोलकाता नाइट राइडर्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में रिंकू सिंह आउट हुए हैं. उन्हें कुलदीप यादव ने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

KKR vs DC LIVE Score: अजिंक्य रहाणे के धैर्य ने दिया जवाब, केकेआर को लगा चौथा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चौथा झटका कैप्टन अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 39 गेंद में 63 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच मिलर ने पकड़ा है. 

KKR vs DC LIVE Score: केकेआर ने 13 ओवरों में बनाए 126 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी पारी के 13 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 13 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए हैं. कैप्टन अजिंक्य रहाणे 37 गेंद में 61 और रोवमन पॉवेल नौ गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी फिन ऐलन (20), मनीष पांडे (25) और कैमरन ग्रीन (02) हैं. 

KKR vs DC LIVE Score: रहाणे का पचासा

 अजिंक्य रहाणे का 32 गेंदों पर अर्द्धशतक, दिल्ली को चौथे विकेट की तलाश

KKR vs DC LIVE Score: तीसरा विकेट गिरा

 कुलदीप ने कैमरून ग्रीन को चलता किया, केकेआर को तीसरा झटका.. कुलदीप यादव की गेंद पर कैमरन ग्रीन आउट, डेविड मिलर द्वारा कैच आउट!! कुलदीप यादव ने अपने पहले ही ओवर में सफलता हासिल की। ऑफ-स्टंप के आसपास एक बेहतरीन फ्लाइटेड (हवा में तैरती हुई) गेंद, और कैमरन ग्रीन ने इस पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। उन्होंने हवाई रास्ता चुना, लेकिन गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए। गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और लॉन्ग-ऑफ की तरफ हवा में चली गई, जहाँ मिलर ने एक नपा-तुला कैच लपका. 2 ओवर में 21 रन लुटाए, और बल्ले से भी कोई खास योगदान नहीं दे पाए. इस लंबे कद के ऑलराउंडर के लिए सीजन के इस आखिरी मैच का अनुभव कुछ खास नहीं रहा.

कैमरन ग्रीन कैच डेविड मिलर गेंद कुलदीप यादव 2(3)

KKR vs DC LIVE Score: पांडेय आउट

 मनीष पांडेय 25 रन बनाकर लौटे, केकेआर का दूसरा विकेट गिरा. लुंगी एनगिडी की गेंद पर मनीष पांडे आउट, मिचेल स्टार्क द्वारा कैच आउट!! स्टार्क ने एक शानदार कैच लपका. मनीष पांडे पिच पर आगे बढ़कर इसे वाइड लॉन्ग-ऑन की तरफ हवा में मारना चाहते थे. स्टार्क ने तेजी से अपनी दाईं ओर दौड़ लगाई और आगे की तरफ गोता (डाइव) लगाते हुए एक बेहतरीन लो कैच लपका. यह बिल्कुल साफ कैच लग रहा है और तीसरे अंपायर ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। केकेआर (KKR) ने अपने दो विकेट खो दिए हैं, और ये दोनों विकेट एनगिडी ने ही लिए हैं मनीष पांडे एक उपयोगी कैमियो (छोटी और तेज पारी) खेलकर वापस पवेलियन लौट रहे हैं.

मनीष पांडेय कैच मिचेल स्टार्क गेंद लुंगी एनगिडी 25(16) [चौके-2, छक्के-2]

KKR vs DC LIVE: रहाणे के लगातार छक्के

केकेआर कप्तान आखिरी मैच में पूरे रंग में दिख रहे हैं..अक्षर पटेल के फेंके आठवें ओवर की आखिरी दोंनों गेंदों पर छक्के...ओवर में 21 रन...

KKR: 85/1 (7.6 ओवर)

KKR vs DC LIVE: कोलकाता ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 55 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए हैं. कैप्टन अजिंक्य रहाणे 16 गेंद में 24 और मनीष पांडे सात गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी फिन ऐलन (20) हैं. 

KKR vs DC LIVE: कोलकाता ने पांच ओवरों में बनाए 47 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती पांच ओवरों में 47/1 रन बनाए हैं. कैप्टन अजिंक्य रहाणे 13 गेंद में 23 और मनीष पांडे चार गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं. 

KKR vs DC LIVE: लुंगी एन्गिडी ने फिन एलन को किया बोल्ड, केकेआर को लगा पहला झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पहला झटका फिन एलन के रुप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए लुंगी एन्गिडी का शिकार बने हैं. एन्गिडी ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व एलन ने कुल 13 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 20 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 4.2 ओवरों में 1-43 रन है. 

KKR vs DC LIVE: कोलकाता ने शुरुआती तीन ओवरों में बनाए 26 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने शुरुआती तीन ओवरों में 26 रन बनाए हैं. अजिंक्य रहाणे 11 गेंद में 11 और फिन ऐलन सात गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

KKR vs DC LIVE: केकेआर की सलामी जोड़ी ने पहले ओवर में पांच रन बटोरे

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पारी का पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला. उनके इस ओवर में विपक्षी टीम की सलामी जोड़ी पांच रन बनाने में कामयाब रही. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद पांच रन है. 

KKR vs DC LIVE: केएल राहुल की फिफ्टी, दिल्ली ने कोलकाता के सामने जीत के लिए रखा 204 रनों का लक्ष्य

कोलकाता में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित ओवरों में 204 रन बनाने होंगे. दिल्ली की तरफ से पारी का आगाज करते हुए केएल राहुल का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने कुल 30 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 200.00 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा कैप्टन अक्षर पटेल ने 25 गेंद में 39 और डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में सौरभ दुबे ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा अनुकूल रॉय, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के खाते में एक-एक विकेट आए. 

KKR vs DC LIVE: डेविड मिलर आउट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पांचवां झटका डेविड मिलर के रूप में लगा है. मिलर पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में 28 रन बनाने में कामयाब रहे. उन्हें सौरभ दुबे ने फिन ऐलन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

KKR vs DC LIVE: दिल्ली ने 18 ओवरों में बनाए 175 रन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं. डेविड मिलर 14 गेंद में 15 और आशुतोष शर्मा चार गेंद में सात रन बनाकर नाबाद हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक पोरेल (22), साहिल परख (24) केएल राहुल (60) और अक्षर पटेल (39) हैं. 

KKR vs DC LIVE: कैप्टन अक्षर पटेल लौटे पवेलियन, दिल्ली को लगा चौथा झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चौथा झटका कैप्टन अक्षर पटेल के रूप में लगा है, जो चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच रिंकू सिंह ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 17 ओवरों में 4-166 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक पोरेल (22), साहिल परख (24) केएल राहुल (60) और अक्षर पटेल (39) हैं.  

KKR vs DC LIVE: कोलकाता ने 15 ओवरों में बनाए 140 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए हैं. अक्षर पटेल 18 गेंद में 23, जबकि डेविड मिलर सात गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. 

KKR vs DC LIVE: केएल राहुल आउट, दिल्ली को लगा तीसरा झटका, संकट में टीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तीसरा झटका इन्फॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 30 गेंद में 200 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच रोवमन पॉवेल ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 12.4 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 125 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक पोरेल (22), साहिल परख (24) और केएल राहुल (60) हैं.  

KKR vs DC LIVE: अभिषेक के बाद साहिल परख ने भी छोड़ा साथ, दिल्ली को लगा दूसरा झटका

अभिषेक पोरेल के झटके से अभी दिल्ली कैपिटल्स की टीम उबर भी नहीं पाई थी कि साहिल परख भी आउट हो चुके हैं. परख को नारायण ने रहाणे के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए परख ने कुल 17 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 24 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 9.3 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 87 रन है. 

KKR vs DC LIVE: अभिषेक पोरेल आउट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहला झटका अभिषेक पोरेल के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 18 गेंद में 22 रन बनाकर सौरभ दुबे का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच दहिया ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 4.3 ओवरों में 1-40 रन है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com