1 minute ago

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals LIVE Score, IPL 2026: केकेआर की तरफ से पारी का आगाज कैप्टन अजिंक्य रहाणे और फिन ऐलन कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर मिचेल स्टार्क डाल रहे हैं. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाने में कामयाब रही. पारी का आगाज करते हुए केएल राहुल का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने कुल 30 गेंदों का सामना किया. इस बीच 200.00 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा कैप्टन अक्षर पटेल ने 25 गेंद में 39 और डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में सौरभ दुबे ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा अनुकूल रॉय, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के खाते में एक-एक विकेट आए. (LIVE SCORE BOARD)

मैच में खेल रहीं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं: 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी.

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब: फिन ऐलन, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, राहुल त्रिपाठी और वैभव अरोड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (कीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आक़िब नबी, मिचेल स्टार्क और लुंगी एन्गिडी.

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब: समीर रिज़वी, विप्रज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव और विजय त्रिपुर्णा.

IPL 2026 LIVE Updates: KKR vs DC LIVE Score, Straight from Eden Gardens, Kolkata

May 24, 2026 21:50 (IST)

KKR vs DC LIVE: केकेआर की सलामी जोड़ी ने पहले ओवर में पांच रन बटोरे

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पारी का पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला. उनके इस ओवर में विपक्षी टीम की सलामी जोड़ी पांच रन बनाने में कामयाब रही. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद पांच रन है. 

May 24, 2026 21:32 (IST)

KKR vs DC LIVE: केएल राहुल की फिफ्टी, दिल्ली ने कोलकाता के सामने जीत के लिए रखा 204 रनों का लक्ष्य

कोलकाता में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित ओवरों में 204 रन बनाने होंगे. दिल्ली की तरफ से पारी का आगाज करते हुए केएल राहुल का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने कुल 30 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 200.00 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा कैप्टन अक्षर पटेल ने 25 गेंद में 39 और डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में सौरभ दुबे ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा अनुकूल रॉय, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के खाते में एक-एक विकेट आए. 

May 24, 2026 21:26 (IST)

KKR vs DC LIVE: डेविड मिलर आउट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पांचवां झटका डेविड मिलर के रूप में लगा है. मिलर पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में 28 रन बनाने में कामयाब रहे. उन्हें सौरभ दुबे ने फिन ऐलन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

May 24, 2026 21:11 (IST)

KKR vs DC LIVE: दिल्ली ने 18 ओवरों में बनाए 175 रन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं. डेविड मिलर 14 गेंद में 15 और आशुतोष शर्मा चार गेंद में सात रन बनाकर नाबाद हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक पोरेल (22), साहिल परख (24) केएल राहुल (60) और अक्षर पटेल (39) हैं. 

Advertisement
May 24, 2026 21:08 (IST)

KKR vs DC LIVE: कैप्टन अक्षर पटेल लौटे पवेलियन, दिल्ली को लगा चौथा झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चौथा झटका कैप्टन अक्षर पटेल के रूप में लगा है, जो चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच रिंकू सिंह ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 17 ओवरों में 4-166 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक पोरेल (22), साहिल परख (24) केएल राहुल (60) और अक्षर पटेल (39) हैं.  

May 24, 2026 20:53 (IST)

KKR vs DC LIVE: कोलकाता ने 15 ओवरों में बनाए 140 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए हैं. अक्षर पटेल 18 गेंद में 23, जबकि डेविड मिलर सात गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Advertisement
May 24, 2026 20:41 (IST)

KKR vs DC LIVE: केएल राहुल आउट, दिल्ली को लगा तीसरा झटका, संकट में टीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तीसरा झटका इन्फॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 30 गेंद में 200 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच रोवमन पॉवेल ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 12.4 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 125 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक पोरेल (22), साहिल परख (24) और केएल राहुल (60) हैं.  

May 24, 2026 20:30 (IST)

KKR vs DC LIVE: अभिषेक के बाद साहिल परख ने भी छोड़ा साथ, दिल्ली को लगा दूसरा झटका

अभिषेक पोरेल के झटके से अभी दिल्ली कैपिटल्स की टीम उबर भी नहीं पाई थी कि साहिल परख भी आउट हो चुके हैं. परख को नारायण ने रहाणे के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए परख ने कुल 17 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 24 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 9.3 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 87 रन है. 

May 24, 2026 20:20 (IST)

KKR vs DC LIVE: अभिषेक पोरेल आउट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहला झटका अभिषेक पोरेल के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 18 गेंद में 22 रन बनाकर सौरभ दुबे का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच दहिया ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 4.3 ओवरों में 1-40 रन है. 

Featured Video Of The Day
अंबाला ट्रिपल मर्डर का LIVE VIDEO: मिट्टी के चंद रुपयों के लिए पोते ने पूरे परिवार को गोलियों से भूना
Topics mentioned in this article