- 'जनता कर्फ्यू' को लेकर इरफान पठान का ट्वीट हुआ वायरल
- ट्वीट कर सभी से ऐसा न करने का किया अनुरोध
- कोरोनावायरस के कारण आईपीएल को किया स्थगित
कोरोनावायरस (Coronavirus) से जंग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी से आज 'जनता कर्फ्यू' के दिन शाम को 5 बजे 5 मिनट तक तालियां और थालियां बजाने के लिए कहा था. पीएम नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर पूरे देश ने ने एकजुटता का प्रमाण पेश किया और ठीक 5 बजे से 5 मिनट कर सभी ने मिलकर तालियां और थालियां बजाकर उन लोगों का आभार जताया है जो कोरोनावायरस से लड़ने में हमारी मदद कर रहे हैं. ऐसे में भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने भी ट्वीट कर सभी देशवासियों को कोरोनावायरस से लड़ने पर अपनी राय दी है. इरफान ने ट्वीट कर लोगों से अनुरोध भी किया है कि आज रात को 'जनता कर्फ्यू' (janta curfew) हटने के बाद भी घरों से बाहर नहीं निकले. इरफान ने अपने ट्वीट में साल 2007 टी-20 वर्ल्डकप और 2011 वर्ल्डकप को लेकर भी बात की और लिखा कि जब हम विजेता बने थे तो देश में सभी ने घर से बाहर निकलकर इसे सेलिब्रेट किया था. ऐसा मत करें, हम अभी तक कोरोना से लड़ाई नहीं जीते हैं. बता दें कि कोरोना से लड़ाई के लिए भारत सरकार ने कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.
When we won the World Cup in 2007 and 2011. That night whole country came out on the road and celebrated the victory. Don't do that tonight. We haven't won the battle just yet against #coronavirus
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 22, 2020
गौरतलब है कि देश में भी अब कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. अबतक देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 341 तक पहुंच गई है. वायरस के खतरे को देखते हुए देश में आईपीएल टूर्नामेंट को 14 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसके अलावा देश की सभी राज्य लॉकडाउन करने की रणनीति अपना रहे हैं.
वीडियो: करियर को लेकर विराट कोहली का बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं