विज्ञापन

IPL 2026 Playoff: अगर राजस्थान हारी तो पंजाब से कैसे आगे निकलेगी कोलकाता, ऐसा है समीकरण

IPL 2026 Playoff Equation for KKR: कोलकाता और पंजाब आईपीएल के प्लेऑफ की रेस में पहुंचेंगी या नहीं, यह सिर्फ और सिर्फ इस पर निर्भर करेगा कि मुंबई और राजस्थान के मैच का नतीजा क्या होता है.

IPL 2026 Playoff: अगर राजस्थान हारी तो पंजाब से कैसे आगे निकलेगी कोलकाता, ऐसा है समीकरण
IF Rajasthan Lost then How KKR Will beat PBKS in NRR Race See Equation

IPL 2026 Playoff Equation for KKR to beat PBKS in NRR: आईपीएल 2026 में आज आखिरी डबल हेडर है. दिन के पहले मुकाबले में जहां राजस्थान रॉयल्स के सामने मुंबई इंडियंस होगी, तो दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स भिड़ेंगी. आज यह भी तय हो जाएगा कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी. राजस्थान ने अगर मुंबई इंडियंस को हरा दिया तो कोलकाता और पंजाब का सफर थम जाएगा, जबकि दिल्ली पहले ही रेस से बाहर हो गई है. ऐसे में कोलकाता और पंजाब राजस्थान की हार की दुआ करेंगीं. अगर राजस्थान हारती है तो इसका सीधा फायदा पंजाब को मिल सकता है, लेकिन कोलकाता भी पीछे नहीं रहना चाहेगी. 

अगर हारी राजस्थान तो...

अगर राजस्थान हारती है तो वह 14 अंकों पर फिनिश करेगी. जबकि पंजाब के 15 अंक हैं और अगर कोलकाता ने दिल्ली को हरा दिया तो उसके भी 15 अंक हो जाएंगे. ऐसे में मामला नेट रन रेट पर आकर टिकेगा. कोलकाता का नेट रन रेट पंजाब से  खराब है, ऐसे में पंजाब बाजी मार सकती है. लेकिन कोलकाता की नजरें पंजाब से अपना रन रेट बेहतर करने पर होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

पंजाब से कैसे आगे निकलेगी कोलकाता

पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ 12 गेंद रहते जीत हासिल की. इससे उसका नेट रन रेट +0.309 का हो गया है, जबकि कोलकाता का एनआरआर +0.011 का है. इसका मतलब है कि कोलकाता को सिर्फ जीत नहीं बल्कि एकतरफा अंदाज में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.

कोलकाता अगर पहले बल्लेबाजी करती है और स्कोरबोर्ड पर 200 रन टांगती है तो उसे दिल्ली को कम से कम 77 रनों से हराना होगा. ऐसा करने से कोलकाता का रन रेट पंजाब से बेहतर हो जाएगा. 

अगर कोलकाता ने 225 बनाए तो उसे 76 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. लेकिन अगर वह 180 रन बनाती है तो उसे दिल्ली को 78 रनों से हराना होगा. 

हालांकि, अगर दिल्ली पहले बल्लेबाजी करती है और स्कोरबोर्ड पर 180 रन लगाती है तो कोलकाता को यह लक्ष्य 12 से 12.4 ओवर में हासिल करना होगा. अगर लक्ष्य 200 का मिला तो कोलकाता को उसे 12.1 ओवर से 12.4 ओवर में हासिल करना होगा. कोलकाता के लिए काम आसान नहीं है, लेकिन अगर उसे मौका मिला तो रहाणे एंड कंपनी अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी.

यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS: 'बिना जिम्मेदारी के आइडिया पर काम करना...' ऋषभ पंत ने पंजाब से मिली हार के बाद कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें:  सूर्यकुमार यादव के कौन होगा भारतीय T20I टीम का कप्तान? MI स्टार का नाम आया सामने- रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com