भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

29.6 ओवर (2 रन) 2 रन|

29.5 ओवर (0 रन) ओह इस बार पैड्स से लगी गेंद और सीधा कीपर ईशान के सीने पर जा लगी| थोड़ा दर्द में दिखे कीपर| टर्न होकर अंदर आई थी बॉल जो बल्ले को बीट करते हुए पैड्स से टकराई थी|


29.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

29.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

29.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को खेलने गए और बीट हुए बल्लेबाज़|

29.1 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

28.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने देखा और जाने दिया कीपर की ओर|

28.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|

मिचेल सैंटनर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

28.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड मोहम्मद सिराज| एक बार फिर से कप्तान रोहित का सिक्का चला| जैसे ही बोलिंग चेंज की वैसे ही विकेट मिल गई| एक बार फिर से सिराज ने बाउंसर पर बल्लेबाज़ का विकेट ले लिया जैसे लाथम को आउट किया था| इस बार सुंदर का डीप मिड विकेट पर आगे की तरफ भागते हुए एक बढ़िया कैच देखने को मिला| दूसरी सफलता सिराज साहब के खाते में गई| अपने घर में तो वो और भी कमाल कर रहे हैं| पुल शॉट लगाने गए और मिस टाइम कर बैठे बल्लेबाज़ और लेग साइड पर एक बढ़िया कैच देखने को मिला| 131/6 न्यूजीलैंड, लक्ष्य से 219 रन दूर| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: WICKET! Tom Latham c Washington Sundar b Mohammed Siraj 24 (46b, 3x4, 0x6). NZ 131/6 (28.4 Ov). Target: 350; RRR: 10.27

28.3 ओवर (0 रन) तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|

28.2 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

पैर में सिराज को हल्का सा तकलीफ दिखी है| शायद एक हल्का सा क्रैम्प है लेकिन अब गेंदबाजी के लिए तैयार|

28.1 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया| कोहली का थ्रो भी आया बल्लेबाज़ी एंड पर लेकिन बल्लेबाज़ सुरक्षित|

मोहम्मद सिराज [5.0-2-20-1] को गेंदबाजी के लिए वापिस लाया गया है!!

27.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

27.5 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील लेकिन पिचिंग आउट साइड ऑफ़ ने बल्लेबाज़ को बचा लिया| स्वीप मारने का मन बना रहे थे बल्लेबाज़ लेकिन सुंदर ने यॉर्कर डालते हुए उन्हें चकमा दे दिया| इम्पैक्ट आउट साइड ऑफ़ था इस वजह से बच गए|

27.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

27.3 ओवर (0 रन) इस बार रिवर्स स्वीप के लिए गए थे और शरीर पर जा लगी थी गेंद| बल्लेबाज़ को छोड़ती हुई कीपर से टकराई और स्लिप फील्डर से दूर गिर गई|

27.2 ओवर (4 रन) चौका! शॉर्ट फाइन लेग फील्डर शमी के काफी करीब से निकल गई ये गेंद| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| थोड़ा नीचे होती तो एक आसान सा कैच बन जाता| इस गेंद पर स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए बाउंड्री हासिल की| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: Tom Latham hits Washington Sundar for a 4! NZ 130/5 (27.2 Ov). Target: 350; RRR: 9.71

27.1 ओवर (0 रन) स्वीप मारने गए कप्तान लेकिन टर्न हुई और शरीर पर खा बैठे गेंद|

26.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| ये गेंद सीधा गिल की तरफ गई थी अगर वो उसे पकड लेते तो रन आउट का मौका नॉन स्ट्राइकर एंड पर बन सकता था लेकिन चूक गए|

26.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

26.4 ओवर (4 रन) चौका! एक लेग साइड पर तो दूसरा ऑफ़ साइड पर खेला| लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| कोहली काफी आगे थे इस वजह से गेंद को लपक नहीं पाए| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: Michael Bracewell hits Mohammad Shami for a 4! NZ 124/5 (26.4 Ov). Target: 350; RRR: 9.69

26.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

26.2 ओवर (4 रन) चौका! बड़े शॉट के लिए गए ब्रेसवेल और उसमें कामयाब भी हुए| इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| एक बड़ा गैप मिला उस तरफ और चौका हासिल किया| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: Michael Bracewell hits Mohammad Shami for a 4! NZ 120/5 (26.2 Ov). Target: 350; RRR: 9.72

26.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में एक सिंगल आया| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद सीधा जाकर पैड्स से टकराई और गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

25.6 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

25.5 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई ये गेंद और स्लिप फील्डर के आगे गिर गई| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| फील्डर तक कैरी नहीं की ये गेंद| टर्न होकर आई थी गेंद जिसे बैकफुट से डिफेंड करने गए थे जहाँ अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई और हवा में गई थी|

25.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

25.3 ओवर (0 रन) इस गेंद को पॉइंट की तरफ खेला लेकिन रन का मौका नहीं बन सका| कोई रन नहीं हुआ|

25.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

25.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

मैच रिपोर्ट