ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पंजाब क्रिकेट असोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

...रन चेज़...

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरोन फिंच ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें नाथन एलिस ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि जोश हेज़लवुड के हाथ 2 विकेट आई| वहीँ 1 विकेट कैमरन ग्रीन ने अपने नाम किया| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या ऑस्ट्रेलिया की टीम ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए इस 209 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेगी? या फिर रोहित की पलटन 208 रनों को डिफेंड करने में कामयाब हो जाएगी? हालाँकि की अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम आज अपना बेहतर खेल दिखाते हुए इस तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले को अपने नाम करते हुए सीरीज़ में 1-0 से बढ़त बना लेती है| 


जिसके बाद पारी को आगे की ओर बढ़ाया उपकप्तान केएल राहुल (55) ने अपनी समझदारी से अच्छी गेंदों पर सिंगल डबल लिया तो बीच-बीच में बड़े शॉट लगाकर रन रेट में गिरावट नहीं आने दिया और राहुल ने अर्धशतक भी जड़ दिया| वहीँ उनका पूरा साथ स्काई (46) ने दिया और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की| हालाँकि इसी बीच पहले राहुल तो उसके कुछ समय बाद ही सूर्यकुमार भी पवेलियन की ओर चलते बने| एक समय ऐसा लग रहा था की अब भारतीय टीम 190 के पार नहीं जा पाएगी लेकिन अंत तक हार्दिक पंड्या (71) ने तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी किया और अपना अर्धशतक भी लगा दिया| वहीँ हर्षल पटेल (7) ने भी हार्दिक का ख़ूब साथ दिया और दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 32 रनों की घमकेदार साझेदारी हुई| इसी दौरान भारतीय टीम ने पूरे ओवर खेलकर 208 रन बोर्ड पर लगा दिया|

हार्दिक का चला बल्ला तो दर्शकों ने किया ख़ूब हल्ला!!! भारत ने पहली दफ़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने टी20 की पहली पारी में 200 रनों के स्कोर पार किया!! शुरुआत में राहुल तो अंत में हार्दिक के द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने खड़ा किया 209 रनों का लक्ष्य!! टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई रोहित की सेना ने शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज़ में की| हालाँकि एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में पहले कप्तान रोहित ने तो उसके कुछ देर बाद ही किंग कोहली ने अपना अहम विकेट गंवा दिया|

19.6 ओवर (6 रन) हैट्रिक छक्का! वाह जी वाह!! कुंगफू पंड्या यू ब्यूटी!! इस बार डीप पॉइंट बाउंड्री को निशाना बनाया और सीमा रेखा के पार गेंद को भेज दिया छह रनों के लिए| इसी के साथ टीम इंडिया की पारी 208 रनों पर हुई समाप्त| यानी अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 209 रनों के लक्ष्य की दरकार होगी| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: It's a SIX! Hardik Pandya hits Cameron Green. IND 208/6 (20.0 Ov). CRR: 10.4

19.5 ओवर (6 रन) एक और छक्का! क्या गजब का शॉट लगाया है सामने की तरफ| यॉर्कर का प्रयास था लेकिन हाफ फॉली बन गई| हार्दिक ने इसे काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: It's a SIX! Hardik Pandya hits Cameron Green. IND 202/6 (19.5 Ov). CRR: 10.18

19.4 ओवर (6 रन) छक्का! फ्लैट सिक्स!! चपाती शॉट!! छोटी पटकी हुई गेंद के लिए हार्दिक तैयार थे| जैसे ही उसे देखा पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री के पार छह रनों के लिए| हार्दिक ऑन फायर| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: It's a SIX! Hardik Pandya hits Cameron Green. IND 196/6 (19.4 Ov). CRR: 9.97

19.3 ओवर (2 रन) टॉप एज!! मिड ऑन की तरफ नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद| बल्लेबाजों ने इस बीच दो भाग लिए| तेज़ बाउंसर से हार्दिक को टेस्ट किया था|

19.2 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| हार्दिक ने रन लेने से मना कर दिया|

19.1 ओवर (1 रन) सिंगल लेकर हार्दिक को स्ट्राइक पर लाया| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|

18.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति और इसी के साथ पंड्या का पाचासा भी पूरा हुआ| ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: FIFTY! Hardik Pandya completes 51 (25b, 7x4, 2x6). IND 187/6 (19.0 Ovs). CRR: 9.84

18.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

18.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

18.3 ओवर (1 रन) ओह!! ग्लेन मैक्सवेल यु ब्यूटी!! ये तो पक्का एक सिक्स था लेकिन उसे छह जाने से मैक्सवेल ने रोक दिया| गेंद लॉन्ग ऑन फील्डर के ऊपर से निकलते हुए सीमा रेखा के पार जा चुकी थी जहाँ हवा में छलांग लगाते हुए फील्डर ने इसे रोक दिया| खुद सीमा रेखा के पार गए लेकिन बॉल को अंदर फ़ेंक दिया| छह की जगह एक ही मिला, टीम के लिए पांच रन्स बचाए|

18.2 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हर्षल ने खोला खाता| ड्राइव किया गेंद को कवर्स की तरफ गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Harshal Patel hits Nathan Ellis for a 4! IND 180/6 (18.2 Ov). CRR: 9.82

18.1 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| खतरनाक कार्तिक को जाना होगा वापिस| एलबीडबल्यू की अपील थी, अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया| जिसके बाद फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद सीधा जाकर लेग स्टम्प को हिट कर रही थी| इस वजह से थर्ड अम्पायर ने भी इसे आउट करार दिया| विकेट लाइन की गेंद पर लेग साइड की तरफ शॉट लगाने गए थे, स्विंग से बीट हुए और बॉल सीधा जाकर पैड्स पर लग गई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई|

17.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले| 176/5 भारत|

17.5 ओवर (4 रन) चौका! हार्दिक की चालाकी भरी बल्लेबाज़ी| इस बार लो फुल टॉस गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| फील्ड से खेल रहे कुंगफू पंड्या| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Hardik Pandya hits Pat Cummins for a 4! IND 174/5 (17.5 Ov). CRR: 9.76

17.4 ओवर (1 रन) इस बार कार्तिक ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गेंद को और गैप से सिंगल ले लिया|

17.3 ओवर (2 रन) चतुराई के साथ लेग साइड पर खेला और गैप से दो रन हासिल कर लिया|

17.2 ओवर (1 रन) सिंगल ले लिया, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को थर्ड मैन की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

17.1 ओवर (6 रन) छक्का! ये ऊंचाई का भी सिक्स है और लम्बाई का भी!! हार्दिक का हार्ड हिट!! पैरों पर आई गेंद को बड़ी आसानी से मिड विकेट बाउंड्री के पार डिसपैच कर दे रहे हैं| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: It's a SIX! Hardik Pandya hits Pat Cummins. IND 166/5 (17.1 Ov). CRR: 9.67

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 160/5 भारत, 18 गेंद शेष, कितना स्कोर बनेगा?

16.5 ओवर (4 रन) चौका! डाउन द ग्राउंड सामने की तरफ| यॉर्कर का प्रयास| लो फुल टॉस बन गई गेंद| सामने की तरफ खेला और गैप से चार रन्स बटोर लिए| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Hardik Pandya hits Josh Hazlewood for a 4! IND 159/5 (16.5 Ov). CRR: 9.45

16.4 ओवर (0 रन) ये बढ़िया यॉर्कर!! बल्लेबाज़ हादिक के पास इसका कोई जवाब नहीं!! कोई रन नहीं हो सका यहाँ पर|

16.3 ओवर (4 रन) चौका! आज इस खिलाड़ी की रात है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को स्लाइस किया डीप पॉइंट की तरफ| गैप मिला और चार रनों के लिए निकल गई गेंद| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Hardik Pandya hits Josh Hazlewood for a 4! IND 155/5 (16.3 Ov). CRR: 9.39

16.2 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

16.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

16.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल हुआ|

15.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ कार्तिक ने खोला अपना खाता| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप से दो रन हासिल किया|

दिनेश कार्तिक अब क्रीज़ पर आये हैं...

15.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! भारत की आधी टीम अब पवेलियन की ओर लौटती हुई!! नाथन एलिस के हाथ लगी दूसरी विकेट| अक्षर पटेल 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने दूर से ही लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल गई सीधा फील्डर के हाथ में जहाँ से कैमरन ग्रीन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 146/5 भारत| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: WICKET! Axar Patel c Cameron Green b Nathan Ellis 6 (5b, 1x4, 0x6). IND 146/5 (15.5 Ov). CRR: 9.22

15.4 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

15.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

15.2 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (4 रन) चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st T20I: Hardik Pandya hits Nathan Ellis for a 4! IND 145/4 (15.1 Ov). CRR: 9.56

मैच रिपोर्ट