इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और भारत के बीच द रोज़ बाउल, साउथैम्पटन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया| 105/3 भारत, एक आक्रामक स्टार्ट| क्या इसे बड़े स्कोर में तब्दील कर पाएंगे भारतीय बल्लेबाज़?

9.5 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल लेते हुए हार्दिक| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|


9.5 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|

9.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Hardik Pandya hits Matt Parkinson for a 4! IND 101/3 (9.4 Ov). CRR: 10.45

9.4 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

9.3 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

9.2 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Hardik Pandya hits Matt Parkinson for a 4! IND 96/3 (9.2 Ov). CRR: 10.29

9.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 91/3 भारत|

8.5 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

8.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे दीपक हूडा 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे| क्रिस जॉर्डन के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को देखा और फाइन लेग बाउंड्री की ओर फ्लिक शॉट खेलने गए| बल्ले के स्टिकर के पास जा लगी गेंद और सीधा शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े फील्डर टाइमल मिल्स के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए बॉल को लपका और जश्न मानाने लगे| 89/3 भारत| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: WICKET! Deepak Hooda c Tymal Mills b Chris Jordan 33 (17b, 3x4, 2x6). IND 89/3 (8.4 Ov). CRR: 10.27

8.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

8.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर थर्ड मैन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.1 ओवर (1 रन) सिंगल से ओवर का आगाज़ हुआ| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

क्रिस जॉर्डन को अब कप्तान ने थमाई है गेंद... 

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, गैप से सिंगल हासिल किया| 86/2 भारत|

7.5 ओवर (4 रन) चौका! एक और बढ़िया स्क्वायर ड्राइव लेकिन इस बार स्काई के बल्ले से निकला शॉट| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोर लिए| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Suryakumar Yadav hits Matt Parkinson for a 4! IND 85/2 (7.5 Ov). CRR: 10.85

7.4 ओवर (1 रन) ओह!! मिस टाइम शॉट!! आगे आगे एक बार फिर से कवर्स की तरफ खेलना चाहा लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की दिशा में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

7.3 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की दिशा में खेल गेंद को लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|

7.2 ओवर (1 रन) इस बार पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला एक रन हासिल हुआ|

7.1 ओवर (4 रन) चौका! शानदार स्क्वायर ड्राइव| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Suryakumar Yadav hits Matt Parkinson for a 4! IND 79/2 (7.1 Ov). CRR: 11.02

6.6 ओवर (2 रन) दो रन!!! मिड विकेट की दिशा में खेलकर पहला रन तेज़ी से भागे| फील्डर से हुई एक बड़ी चूक जिसकी वजह से दूसरा भी मिल गया|

6.5 ओवर (0 रन) वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

6.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर एक टप्पा खाकर फील्डर के पास पहुँची| एक रन मिल गया|

6.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

6.2 ओवर (6 रन) छक्का! स्क्वायर लेग की दिशा में खेला इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Tymal Mills. IND 72/2 (6.2 Ov). CRR: 11.37

6.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

5.6 ओवर (4 रन) चौका!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Deepak Hooda hits Reece Topley for a 4! IND 66/2 (6.0 Ov). CRR: 11

5.5 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए दो रन हासिल किया|

5.4 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Deepak Hooda hits Reece Topley for a 4! IND 60/2 (5.4 Ov). CRR: 10.59

5.3 ओवर (2 रन) शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया|

5.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Deepak Hooda hits Reece Topley for a 4! IND 54/2 (5.2 Ov). CRR: 10.13

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) इस गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, गैप नहीं मिला|

मैच रिपोर्ट