इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और भारत के बीच द रोज़ बाउल, साउथैम्पटन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

... रन चेज़...

ऐसे में अब टीम को एक बड़े टोटल तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी उठाई दिनेश कार्तिक (11) ने और अंत तक खेलकर टीम के स्कोर को 198 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें क्रिस जॉर्डन और मोईन अली ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि रीस टॉपली, टाइमल मिल्स और मैथ्यू पार्किंसन के हाथ 1-1 विकेट आई| वहीँ बाकि गेंदबाजों को कोई सफ़लता नहीं मिल सकी| ऐसे में अब देखना होगा कि इंग्लैंड की टीम क्या इस 199 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेगी? या फिर भारतीय टीम 198 स्कोर को डिफेंड करते हुए मुकाबले को अपने नाम करेगी? इस सभी सवालो के जवाब हमें रन चेज़ में मिल जाएगे|  


हालाँकि भारतीय टीम का विकेट गिरने का सिलसिला बरकरार रहा और दीपक के बाद स्काई भी पवेलियन की तरफ चलते बने| एक समय जब भारत का स्कोर 14 ओवर में 150 रन हो गया था तब ऐसा लग रहा था कि आज रोहित की सेना 220 रनों के अकड़े को पार कर लेगी| तभी अक्षर पटेल 17 रन बनाकर कैच आउट हो गए जिसके कारण रन गति में गिरावट आ गई| वहीँ एक तरफ से क्रीज़ पर टिककर हार्दिक पंड्या (51) ने शानदार बल्लेबाज़ी किया| हालाँकि उन्हें 39 रनों के स्कोर पर एक जीवनदान भी प्राप्त हुआ था जिसका उन्होंने पूरा फ़ायदा उठाया और अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक भी लगा दिया| लेकिन हार्दिक अंत तक बल्लेबाज़ी नहीं कर सके और 18वें ओवर में कैच आउट हो गए|

तबाड़तोड़ अंदाज़ में की भारतीय टीम ने शुरुआत!! सभी बल्लेबाजों ने आकर अपने बल्ले को घुमाया और बड़े-बड़े शॉट लगाया!!! हार्दिक पंड्या के द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने 199 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई रोहित की सेना ने आते ही शुरुआत तूफ़ानी अंदाज़ में की| हालाँकि कप्तान रोहित शर्मा (24) के रूप में भारत को पहला झटका लगा| वहीँ कुछ देर बाद ही ईशान किशन (8) भी मोईन अली का शिकार बन गए| ऐसे में अब मैदान पर आए युवा खिलाड़ी दीपक हूडा (33) जिन्होंने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और छक्के चौके की झड़ी लगा दी| हूडा ने स्काई के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए तेज़ तरार 43 रनों की साझेदारी की|

19.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इसी के साथ भारत की पारी का हुआ अंत| 198 रन बोर्ड पर लगाए यानी अब इंग्लैंड के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया|

19.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

19.4 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!! बढ़िया थ्रो बटलर द्वारा और नॉन स्ट्राइकर एंड की विकेट्स उड़ा दी| हर्शल को जाना होगा अब वापिस!!! धीमी गति से डाली गई गेंद जो बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पटेल के शरीर से टकराई| इसके बाद रन के लिए हाँ ना हुई बल्लेबाजों के बीच और फिर रन के लिए भागे हर्शल| कीपर बटलर ने गेंद को उठाकर दूसरे छोर पर डायरेक्ट हिट मार दी और हर्शल क्रीज़ के काफी बाहर रह गए| 195/8 भारत| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: WICKET! Harshal Patel run out (Jos Buttler) 3 (6b, 0x4, 0x6). IND 195/8 (19.4 Ov). CRR: 9.92

19.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट सैम करन बोल्ड टाइमल मिल्स| दिनेश कार्तिक की छोटी सी पारी का हुआ अंत| करन का एक बेहतरीन डाईविंग कैच पीछे की तरफ भागते हुए| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने कट किया| उछाल को परख नहीं पाए और मिस टाइम हुआ| पॉइंट से उलटा भागते हुए सैम ने पीछे की तरफ डाईव लगाया और गेंद को लपक लिया| 195/7 भारत| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: WICKET! Dinesh Karthik c Sam Curran b Tymal Mills 11 (7b, 2x4, 0x6). IND 195/7 (19.3 Ov). CRR: 10

19.2 ओवर (4 रन) चौका! उसी दिशा में खेला गया शॉट और नतीजा सेम| लेकिन इस बार पटकी हुई गेंद पर चपाती शॉट लगाया और चौका हासिल कर लिया| भारत के लिए महत्वपूर्ण रन्स आते हुए| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Dinesh Karthik hits Tymal Mills for a 4! IND 195/6 (19.2 Ov). CRR: 10.09

19.1 ओवर (4 रन) चौका! फुल बॉल को मिड फील्डर के ऊपर से हवा में लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Dinesh Karthik hits Tymal Mills for a 4! IND 191/6 (19.1 Ov). CRR: 9.97

18.6 ओवर (2 रन) दुग्गी, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|

18.5 ओवर (1 रन) सिंगल, पटकी हुई गेंद, पुल लगाया| ग्लव्स से लगकर बटलर की ओर गई गेंद| जबतक कीपर उसे फील्ड करते, बल्लेबाज़ ने रन भाग लिया|

18.4 ओवर (1 रन) बाई के रूप में सिंगल आ गया| अब स्ट्राइक पर दिनेश आ जायेंगे| बटलर से हो गई चूक| बल्लेबाज़ हर्शल इस गेंद पर बीट हुए थे| कीपर के पास गई गेंद| रन के लिए छटपटाए हर्शल| बटलर ने विकेट की तरफ थ्रो कर दिया| बॉल स्टम्प्स से लगकर दूर गई, बल्लेबाज़ उस वक़्त अंदर थे| ओवर थ्रो हुआ तो रन भाग लिया|

18.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

18.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

18.1 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

17.5 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

17.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट हैरी चेरिंगटन ब्रूक बोल्ड रीस टॉपले| महत्वपूर्ण विकेट| 51 रन बनाकार हार्दिक लौटे पवेलियन| इंग्लैंड के लिए राहत भरी विकेट| इससे भारत का काफी रन रुक जाएगा ये तो तय है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल बॉल को हार्दिक कवर्स की तरफ खेलने गए| मिसटाइम हो गया| हवा में खिली गेंद जहाँ से फील्डर ने आगे की तरफ आते हुए कैच को लपक लिया| इंग्लैंड ने चैन की सांस ली होगी| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: WICKET! Hardik Pandya c Harry Brook b Reece Topley 51 (33b, 6x4, 1x6). IND 180/6 (17.4 Ov). CRR: 10.19

17.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

17.2 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

17.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हार्दिक का अर्धशतक पूरा हो गया| कमाल का है ये बल्लेबाज़ और अपने शानदार फॉर्म को जारी रखता हुआ| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और अपना पचासा पूरा किया| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: FIFTY! Hardik Pandya completes 50 (30b, 6x4, 1x6). IND 178/5 (17.0 Ovs). CRR: 10.47

16.5 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट वो भी बिलकुल सामने की तरफ|| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| हार्दिक ऑन फायर| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: It's a SIX! Hardik Pandya hits Matt Parkinson. IND 177/5 (16.5 Ov). CRR: 10.51

दिनेश कार्तिक अगले बल्लेबाज़...

16.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट जेसन रॉय बोल्ड मैट पार्किंसन| 45 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 17 रन बनाकर अक्षर लौटे पवेलियन| पार्किंसन को इसीलिए लाया गया था और उन्होंने वो काम भी कर दिया| इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उठाकर मारा| मिस टाइम कर बैठे बाहर की गेंद की वजह से और हवा में खिल गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ के काफी आगे आकर फील्डर ने एक आसान सा कैच लपक लिया| 171/5 भारत| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: WICKET! Axar Patel c Jason Roy b Matt Parkinson 17 (12b, 3x4, 0x6). IND 171/5 (16.4 Ov). CRR: 10.26

16.3 ओवर (4 रन) चौका! फुल टॉस डाली गई गेंद अक्षर के लिए| तोहफा थी इसलिए उसका फायदा उठाया| स्लॉग किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| गैप मिला और बॉल एक टप्पा खाकर समा रेखा के पार चली गई| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Axar Patel hits Matt Parkinson for a 4! IND 171/4 (16.3 Ov). CRR: 10.36

16.3 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

16.2 ओवर (1 रन) एक बार फिर से बड़ा शॉट लगाने गए हार्दिक लेकिन मिस टाइम कर बैठे| कवर्स पर मारना चाहते थे लेकिन लॉन्ग ऑन पर गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिला|

16.1 ओवर (0 रन) फ्लाईटेड गेंद!! स्लॉग करने गए हार्दिक लेकिन बीट हुए और पैड्स को जा लगी बॉल| कोई रन नहीं हुआ|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ से उठकर ये गेंद बल्लेबाज़ हार्दिक के ग्लव्स से लगी और मिड विकेट की तरफ गई जहाँ से सिंगल मिल गया| 165/4 भारत| अब चार ओवर शेष!! कितना स्कोर बनेगा?

15.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस गेंद को कवर्स की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

15.4 ओवर (4 रन) चौका! छोटी और पटकी हुई गेंद!! वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में पुल किया| काफी बड़ा मैदान होने के कारण गैप मिल गया| दो टप्पों के बाद गेंद सीमा रेखा के पार चली गई| जिस काम के लिए अक्षर को भेजा गया है, वैसा ही कुछ करते दिख रहे हैं| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Axar Patel hits Chris Jordan for a 4! IND 163/4 (15.4 Ov). CRR: 10.4

15.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

15.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल!! बल्लेबाज़ ने उसपर बल्ला चलाया लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|

15.2 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|

मैच रिपोर्ट