खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यहां वह एक बच्चे को गेंद पर ऑटोग्राफ (Autograph) देते हुए नजर आ रहे हैं, जो कि हर किसी का दिल जीत रहा है. इस ऑटोग्राफ के पीछे की भी एक दिलचस्प कहानी है. मैच के दौरान अर्जुन के एक शॉट से ये बच्चा घायल हो गया था. उस दौरान तो अर्जुन ने कुछ नहीं बोला और पूरा फोकस मैच पर लगाए रखा. मगर ज्यों ही मैच खत्म हुआ. वह सीधे बच्चे के पास पहुंचे और उसका हाल चाल जाना. इस दौरान जिस गेंद से बच्चे को चोट लगी थी. अर्जुन ने उसी गेंद पर ऑटोग्राफ देते हुए दोबारा बच्चे के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी.
मैच के दौरान मैदान में छाए रहे अर्जुन
इससे पहले मैच के दौरान अर्जुन तेंदुलकर का जलवा रहा. एआरसीएस अंधेरी की तरफ से शिरकत करते हुए उन्होंने पहले गेंदबाजी में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. उसके बाद बल्लेबाजी में भी जबरदस्त खेल दिखाया. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 34 गेंदों का सामना किया. इस बीच 194.12 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 66 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और पांच बेहतरीन छक्के देखने को मिले. पिछले मुकाबले में मैच जिताऊं पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
After the six hit by Arjun Tendulkar struck a child sitting in the stands, Arjun met the child after the match and gifted him that same ball with his autograph on it.🙌❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 8, 2026
Arjun has a big heart, just like his father. ❤️ pic.twitter.com/KynnWyDAtE
एआरसीएस अंधेरी को मिली जीत
बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाने में कामयाब हुई थी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 145 रनों के लक्ष्य को एआरसीएस अंधेरी की टीम ने 13.5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने 34 गेंदों में 66 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा मुशीर खान ने नाबाद 54 रनों का योगदान दिया. दिव्यांश स्कसेना 26 रन बनाने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटीज में टॉप पर पहुंचे विराट कोहली, टॉप 10 में धोनी, सचिन का भी नाम शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं