अगर टीम इंडिया की कप्तानी से हटाए गए सूर्यकुमार तो श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि से MI स्टार बनेगा कप्तान- रिपोर्ट

BCCI Selectors Not Convinced By Suryakumar Yadav: क्या सूर्यकुमार यादव के हाथों में भारतीय टी20 टीम की कमार रहेगी? रिपोर्ट की मानें तो यह फैसला गौतम गंभीर के हाथों में है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Tilak Varma Emerges As Likely Captain

BCCI Selectors Not Convinced By Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम की कमान आने वाले दिनों में क्या विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी? इस सवाल को लेकर बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा हो रही है. श्रेयस अय्यर लगातार अच्छा प्रदर्शन करके सूर्या पर दवाब बना रहे हैं. दूसरी तरफ अब एक रिपोर्ट में दावा है कि सेलेक्शन कमेटी भी सूर्या से खुश नहीं हैं. सूर्यकुमार यादव बीते कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और चयनकर्ताओं को लगाता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर सूर्या को टीम में जगह नहीं बना पाएंगे. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि T20I कैप्टन के तौर पर सूर्यकुमार यादव का भविष्य मुख्य रूप से हेड कोच गौतम गंभीर तय कर सकते हैं. सूत्र ने बताया,"शुरू में, सेलेक्टर्स ने सोचा था कि आईपीएल सूर्यकुमार को पिछले सीजन की तरह फॉर्म हासिल में मदद करेगा, जब उन्होंने 700 रन पार किए थे. लेकिन अजीब बात है कि उनके गेम में कोई टेक्निकल सुधार नहीं हुआ है. यहां तक ​​कि सबसे नए पेसर भी सिर्फ सीधी हार्ड लेंथ पर बॉलिंग कर रहे हैं, और उनके पास कोई जवाब नहीं है. सिलेक्टर्स उन्हें लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक्स में खेलते हुए नहीं देख रहे हैं. यह इतनी सिंपल बात है."

इस बीच, क्रिकेट के गलियारों में पहले से ही संभावित कप्तानों के नामों की चर्चा हो रही है.  श्रेयस अय्यर एक मज़बूत दावेदार बने हुए हैं, उनके पास टैक्टिकल तेज़ी और मज़बूत पर्सनैलिटी है. लेकिन क्या वह और गंभीर एक साथ आसानी से रह पाएंगे, यह एक सवाल है.

साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था और तब मेंटोर गौतम गंभीर को इसका श्रेय दिया जा रहा था. श्रेयस अय्यर ने इस पर निराशा जाहिर की थी और सिस्टम से जुड़े लोग इसे नहीं भूले हैं.  इसके बाद  शुभमन गिल हैं, जिनके शेयर एक और शानदार आईपीएल सीज़न के बाद फिर से ऊपर चढ़ गए हैं. गिल की अगुवाई में गुजरात प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. गिल ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया है. 

Advertisement

असल में, गिल को अगरकर और कंपनी ने शुरू में सभी फॉर्मेट का लीडर माना था, लेकिन T20 वर्ल्ड कप से पहले खराब फॉर्म के चलते वह प्लान पटरी से उतार गया. अगर सूर्यकुमार बाहर होते हैं, तो गिल का टी20 टीम में वापस आना मुमकिन है, हालांकि इसमें अपनी मुश्किलें हैं.

थिंक टैंक आराम से गिल को टॉप पर देख सकता है, जिसमें संजू सैमसन नंबर 3 पर और इशान किशन चौथे नंबर पर आ सकते हैं. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी का तेज़ी से आगे बढ़ना चयनकर्ताओं को मिठा सिदर्द दे सकता है. सूर्यवंशी की नजरें भी 2028 ओलंपिक पर होंगी. 

Advertisement

और आखिर में, तिलक वर्मा हैं, एक ऐसा नाम, जो धीरे-धीरे चर्चा में आ रहा है. रिपोर्ट की मानें तो,"अगर सूर्या के हाथ से कप्तानी जाती है तो, तिलक पर नजर रखिएगा. कुछ कारण है कि तिलक को ट्राई-नेशन ए सीरीज़ के लिए कप्तान गया है. सिलेक्टर्स उनकी लीडरशिप स्किल्स देखना चाहते हैं."

भारतीय क्रिकेट एक बार फिर ऐसे चौराहे पर खड़ा है जहां फॉर्म, फ्यूचर प्लानिंग और पावर डायनामिक्स एक-दूसरे से टकरा रहे हैं. इन सभी कानाफूसी, आंकड़ों और भविष्य के प्लान के बीच, एक सच्चाई यह है कि क्या गंभीर अब भी मानते हैं कि उनके कप्तान सूर्यकुमार यादव एक आखिरी सीरीज़ के हकदार हैं और उन्हें नहीं हटाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अनिमेष ने 5 मिनट में तोड़ा गुरविंदर का रिकॉर्ड, अगले दिन गुरविंदर ने पछाड़ा-किसान के बेटे की अविश्वसनीय कहानी

यह भी पढ़ें: सीजन के आखिरी मैच में मिला अर्जुन को मौका, इन बातों से गदगद हुए सचिन, बेटे को दिया यह बड़ा संदेश

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US War BREAKING: न्यूक्लियर डील पर झुका Tehran, अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम सौंपने को हुआ तैयार