- वर्ल्डकप के बाद पहला टेस्ट मैच खेल रही है बांग्लादेश टीम
- शाकिब अल हसन को बनाया गया है टीम का कप्तान
- अफगानिस्तान टीम का होगा यह तीसरा टेस्ट मैच
एक टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket team) के लिए तैयार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. वर्ल्डकप 2019 (World Cup 2019) के बाद बांग्लादेश टीम (Bangladesh Cricket team) अपनी सरजमीं पर पहली सीरीज खेलने जा रही है. इससे पहले उसने तीन वनडे मैचों की सीरीज श्रीलंका (Sri Lanka Cricket team) में भी जाकर खेली, जिसमें उसे 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था. नंबर वन ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को टीम का कप्तान बनाया गया है. टीम में बल्लेबाजों के रूप में शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, लिटन दास, महमूदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है तो वहीं मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन और तईजुल इस्लाम जैसे खिलाड़ी गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. इनके अलावा नईम हसन जैसे स्पिनर भी टीम में होंगे, तो तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में अबू जैद और एबादोत हुसैन हैं.
Ashes 2019: स्टार बल्लेबाज बेन स्टोक्स बने इस फुटबॉल क्लब के आधिकारिक प्रशंसक
Bangladesh 15-man Squad for the only Test against Afghanistan.#BCB #RiseOfTheTigers#BANvAFG pic.twitter.com/HrVaJ15yDY
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 30, 2019
वहीं बांग्लादेश (Bangladesh Cricket team) के खिलाफ खेले जाना वाला यह टेस्ट मैच अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket team) का तीसरा मैच होगा. अफगानिस्तान टीम ने 2017 में टेस्ट का दर्जा हासिल किया था और खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपनी पहचान बनाने के लिए 2018 में बेंगलुरु में भारत (India Cricket team) के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद अफगानिस्तान ने दूसरा मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उसने जीत हासिल की थी. बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले इस मैच में तेज गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) अफागनिस्तान के कप्तान होंगे, जिन्हें वर्ल्डकप के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों में कप्तान बनाया गया है.
बांग्लादेश दौरे के लिए ACB ने घोषित की टीम, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
टेस्ट मैच के लिए इस प्रकार है बांग्लादेश की टीमः
शाकिब अल हसन (कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक़, मुशफिकुर रहीम, लिट्टन दास, महमूदुल्लाह, मो. मिथुन, मोसद्देक हुसैन, मेहदी हसन, तईजुल इस्लाम, नईम हसन, अबू जैद, तस्कीन अहमद और एबादोत हुसैन.
वीडियो: वीरेंद्र सहवाग से एनडीटीवी की खास बातचीत..
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं