विज्ञापन

हार्दिक पंड्या-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ने दिया अपडेट, जानिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे खेलेंगे या नहीं ?

अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में जोरदार हिटिंग से टीम को जो संतुलन मिलता है, उसे देखते हुए हार्दिक पंड्या भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप का एक अहम हिस्सा हैं, ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ उनका फिट होकर खेलना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी बात है.

हार्दिक पंड्या-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ने दिया अपडेट, जानिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे खेलेंगे या नहीं ?
Rohit Sharma, Hardik Pandya : IND vs AFG ODIS: रोहित और हार्दिक खेलेंगे वनडे सीरीज

Rohit Sharma and Hardik Pandya : हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खेल विज्ञान टीम ने रविवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में खेलने की मंजूरी दे दी.पंड्या और रोहित चोटों के कारण मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे. जहां पंड्या पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे तो वहीं रोहित की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव था. पंड्या दो जून से बेंगलुरु में सीओई में हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे. अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर कोटे तक गेंदबाजी भी की.''

सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक सीओई में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है.'' पूर्व कप्तान रोहित भी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की जांच के लिए सीओई में थे और जांच के बाद उन्हें भी खेलने की स्वीकृति मिल गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

सोमवार को भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास पंड्या की फिटनेस के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि यह ऑलराउंडर ठीक है. पंड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं क्योंकि वह अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देते हैं.

सबसे अच्छी बात यह है कि पंड्या ट्रेनिंग सत्र में 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं जिसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि पंड्या चंडीगढ़ में दूधिया रोशनी में होने वाले ट्रेनिंग सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे जैसा कि पहले तय किया गया था. विराट कोहली पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं. धर्मशाला के अलावा इस सीरीज के अन्य मैच लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 17 और 20 जून को होंगे.

अफगानिस्तान और भारत के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 13 जून, धर्मशाला
  • दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ
  • तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई

ये भी पढ़ें-  6 6 6 6 6..34 गेंदों में 66 रन, गेंदबाजी में झटके तीन विकेट, मुंबई T-20 में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर 

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Rohit Gurunath Sharma, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com