विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2016

हरियाणा की गैंगरेप पीड़िता ने सलमान खान को भेजा 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

हरियाणा की गैंगरेप पीड़िता ने सलमान खान को भेजा 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस
सलमान खान की फिल्म सुलतान का एक दृश्य
  • सलमान ने सुल्तान की शूटिंग से जुड़े सवाल पर दिया था विवादित बयान
  • सलमान पर रेप पीड़िताओं की दुर्दशा का मजाक बनाने का आरोप
  • इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर सलमान की कड़ी आलोचना हुई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़: हरियाणा में 10 व्यक्तियों द्वारा गैंगरेप का शिकार हुई एक युवती ने अभिनेता सलमान खान को कानूनी नोटिस भेजकर उन्हें दुष्कर्म पर उनकी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है। पीड़िता ने सलमान से दुष्कर्म पीड़िताओं का अपमान करने की एवज में 10 करोड़ रुपये की मांग भी की है।

हिसार जिले की सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने सलमान को मुंबई स्थित उनके 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' के पते पर अपने वकील के जरिए शनिवार को नोटिस भेजा। पीड़िता ने नोटिस में कहा है कि सलमान खान ने दुष्कर्म पीड़ित महिला की स्थिति से मुश्किल दृश्य की तुलना करके दुष्कर्म पीड़िताओं की दुर्दशा का मजाक बनाने का प्रयास किया है।

चार साल पहले हिसार में 10 लोगों ने इस युवती का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। अदालत ने दोषियों को ताउम्र कैद की सजा दी है, जबकि पीड़िता उनके लिए फांसी की सजा मांग रही है। पीड़िता के पिता ने इस घटना के बाद आत्महत्या कर ली थी।

सलमान से यह पूछे जाने पर कि उन्हें 'सुल्तान' की कठिन शूटिंग के दौरान कैसा महसूस होता था, उन्होंने जवाब में कहा था कि उन्हें 'दुष्कर्म की शिकार महिला जैसा महसूस होता था, क्योंकि शूटिंग के बाद वह खड़े भी मुश्किल से हो पाते थे।'

सलमान के इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई। सलमान के पिता और लेखक सलीम खान ने अपने बेटे की ओर से माफी मांगते हुए स्वीकार किया है कि उनकी टिप्पणी गलत थी। अभिनेता के खिलाफ कानपुर और लखनऊ की अदालतों में भी मामला दर्ज किया गया है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सलमान खान, सलमान का विवादित बयान, सुल्तान, हरियाणा, सलमान के खिलाफ मानहानि नोटिस, Salman Khan, Salman Khan Raped Woman Comment, Sultan, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com