शेयर बाजार में गिरावट का रुख (फाइल फोटो)
मुंबई: सकल घरेलू उत्पाद (GDP)के आधिकारिक आंकड़े जारी होने से पहले शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखने को मिला. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 406.66 अंक टूटकर 55, 519.08 पर और निफ्टी 119.4 अंक की गिरावट के साथ 16,542 अंक पर पहुंचा. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 10: 12 बजे 319 अंक फिसलकर 55,606.21 पर बंद हुआ और जबकि एनएसई निफ्टी 66 अंक गिरकर 16,595.25 पर कारोबार कर रहा था.