विज्ञापन

Bihar की IPL टीम पर अनिल अग्रवाल के बाद आया सम्राट चौधरी का बयान, बोले- सरकार मिशन मोड में है

44 हजार करोड़ रुपये नेट वर्थ वाले वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि अब वक्त आ गया है जब बिहार की अपनी IPL टीम होनी चाहिए.

Bihar की IPL टीम पर अनिल अग्रवाल के बाद आया सम्राट चौधरी का बयान, बोले- सरकार मिशन मोड में है
X @AnilAgarwal_Ved
  • फिलहाल IPL में नई टीम जोड़ने को लेकर BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
  • लेकिन अनिल अग्रवाल का बयान अहम इसलिए है कि IPL की नई फ्रेंचाइजी खरीदने में कॉरपोरेट घरानों की भूमिका होती है.
  • ऐसे में अगर BCCI नई टीमों के लिए बोली खोलता है, तो वेदांता समूह की एंट्री की अटकलें और तेज हो सकती हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Anil Agarwal ने IPL में 'बिहार की टीम' को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिसने लंबे समय से चले आ रहे इस ड्रीम को फिर हवा दे दी कि क्या आईपीएल में बिहार की एक अपनी टीम भी होनी चाहिए. वेदांता समूह के चेयरमैन ने कहा है कि अब वक्त आ गया है जब बिहार की अपनी IPL टीम होनी चाहिए. उन्होंने केवल अपनी इच्छा जताकर बात खत्म नहीं की, बल्कि बिहार के खिलाड़ियों और क्रिकेट को बिना शर्त हर तरह का समर्थन देने का भी एलान कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या आने वाले समय में IPL में बिहार की नई फ्रेंचाइजी दिख सकती है? और क्या खुद अनिल अग्रवाल उसे खरीदने वाले हैं? और कुछ ही देर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी ट्वीट कर बताया कि सरकार इसे लेकर मिशन मोड में है. चलिए एक-एक कर बताते हैं पूरा मामला.

क्या बिहार की भी अपनी टीम नहीं होनी चाहिए?

अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders जैसी बड़ी टीमों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि आखिर बिहार की अपनी टीम क्यों नहीं है?

उन्होंने लिखा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई बड़े क्रिकेटर दिए हैं, लेकिन राज्य को अब तक वह पहचान नहीं मिली जिसका वह हकदार है.

अग्रवाल ने साफ कहा कि अगर बिहार के युवाओं को सही सुविधाएं, विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट मिले, तो बिहार की टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम बन सकती है.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी
Photo Credit: BCCI

ईशान किशन से वैभव सूर्यवंशी तक… बिहार के टैलेंट का जिक्र

अपने पोस्ट में उन्होंने बिहार के कई क्रिकेटरों का नाम लेकर राज्य की क्रिकेट ताकत को सामने रखा.

उन्होंने ईशान किशन का जिक्र करते हुए कहा कि पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में वनडे डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बनाया.

इसके अलावा समस्तीपुर के विस्फोटक युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी उन्होंने गर्व जताया, जो बेहद कम उम्र में आईपीएल डेब्यू, दमदार छक्के जमाने और बड़े-बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की वजह से लगातार चर्चा में हैं.

अग्रवाल ने गोपालगंज के तेज गेंदबाज शाकिब हसन का भी नाम लिया और कहा कि उनकी गेंदबाजी पर अब पूरी क्रिकेट दुनिया की नजर है.

क्या आपको नहीं लगता Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए?

बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं।

पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाई। समस्तीपुर… pic.twitter.com/bgScCh40Zd

— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) May 22, 2026

“बिहार सिर्फ राज्य नहीं, एक इमोशन है”

अपने पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने भावुक अंदाज भी दिखाया. उन्होंने लिखा, “बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक इमोशन है.”

उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से सपना रहा है कि बिहार के युवाओं को खेल और दूसरे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह बिहार क्रिकेट और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद देने को तैयार हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Photo Credit: ANI

बिहार के मुख्यमंत्री का आया ट्वीट

अनिल अग्रवाल के इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वो उनकी बात से पूरी तरह सहमत हैं. 

सम्राट चौधरी ने लिखा, "आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूं. बिहार के क्रिकेट इमोशन के लिए सरकार स्पष्ट विजन के साथ मिशन मोड में कार्यरत है. आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा."

इस पर अनिल अग्रवाल ने जवाबी ट्वीट लिखा, मेरा पूरा समर्थन और सहयोग आपके साथ है. बिहार की सभी खेल प्रतिभाओं को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं."

क्या सच में IPL में आएगी बिहार की टीम?

फिलहाल IPL में नई टीम जोड़ने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी  की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

लेकिन अनिल अग्रवाल का यह बयान इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि IPL में नई फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए बड़े कॉरपोरेट घरानों की भूमिका सबसे बड़ी होती है.

पहले भी रिलायंस इंडस्ट्री, इंडिया सीमेंट, रेड चिली इंटरटेनमेंट और दूसरे बड़े बिजनेस ग्रुप IPL टीमों से जुड़े रहे हैं. ऐसे में अगर भविष्य में BCCI नई टीमों के लिए बोली खोलता है, तो वेदांता समूह की एंट्री की अटकलें और तेज हो सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BCCI

बिहार में क्रिकेट का बड़ा फैन बेस

क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बिहार में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून है. राज्य से बड़ी संख्या में खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में पहुंच रहे हैं, लेकिन अब भी वहां इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रोफेशन एक्सपोजर की कमी की बात लगातार उठती रहती है.

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनिल अग्रवाल की बात का समर्थन किया और कहा कि बिहार को भी IPL में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए.

अपने पोस्ट के साथ अनिल अग्रवाल ने एक खास तस्वीर भी शेयर की. इसमें खचाखच भरे क्रिकेट स्टेडियम का एरियल व्यू दिख रहा था और मैदान पर बड़े अक्षरों में हिंदी में बिहार लिखा नजर आ रहा था.

फिलहाल यह सिर्फ एक विजन और सार्वजनिक समर्थन का बयान है. लेकिन जिस तरह अनिल अग्रवाल ने बिहार IPL टीम की बात की है, उसने करोड़ों बिहारी क्रिकेट फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं.

अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि क्या आने वाले वर्षों में IPL सच में बिहार तक पहुंचेगा, और क्या वेदांता समूह इस सपने को हकीकत बनाने के लिए मैदान में उतरता है.

बता दें कि फोर्ब्स ने अनिल अग्रवाल और उनके परिवार की कुल संपत्ति 4.6 बिलियन डॉलर बताई है जो 44,115 करोड़ रुपये से भी अधिक होता है.

ये भी पढ़ें: जब ‘शरलॉक होम्स' ने थामी बॉल: आसमान से गिरती गेंद वाली आर्थर कॉनन डॉयल की अनसुनी क्रिकेट कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com