शाहरुख खान सिर्फ रोमांस के बादशाह ही नहीं, बल्कि अपने शानदार ह्यूमर और हाजिरजवाबी के लिए भी जाने जाते हैं. इंटरव्यू हो, अवॉर्ड शो हो या फिर किसी पुराने किस्से का जिक्र. शाहरुख खान अपनी बातों से लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. ऐसा ही एक मजेदार किस्सा उन्होंने अपनी और गौरी खान की शादी को लेकर सुनाया था. जो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. इस कहानी में प्यार है, फैमिली ड्रामा है और शाहरुख का वही जाना पहचाना और पसंद किया जाने वाला मजाकिया अंदाज भी है. जो आखिर में सबका दिल जीत ही लेता है.
शाहरुख ने कर दी थी ‘मेथड एक्टिंग'
इस वायरल वीडियो में फरीदा जलाल को शाहरुख खान ने बताया था कि उनकी शादी काफी लंबी चली थी. रस्में शुरू हुईं तो उन्होंने हर छोटी बड़ी बात पर सवाल पूछने शुरू कर दिए. शाहरुख खान मजाक में कहते हैं कि उन्होंने ‘मेथड एक्टिंग' शुरू कर दी थी ताकि किसी को ऐसा न लगे कि वो दूसरे धर्म की रस्मों का मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने पंडितों और परिवारवालों से बार-बार पूछा, ‘ये ऐसे क्यों हो रहा है?', ‘ये रस्म क्या होती है?'. 45 मिनट की शादी की रस्में करीब डेढ़-दो घंटे तक चलती रहीं. आखिर में परिवारवालों ने हंसते हुए कहा कि अब शादी खत्म भी कर दीजिए. शाहरुख ने बताया कि पूरी शादी के दौरान माहौल काफी मजेदार बना रहा.
Shah Rukh Khan talking about changing his wife gauri's religion during their wedding in a most hilarious and adorable way
— daksh. (@mythicbxrn) May 23, 2026
"Iska name ab hum ayesha rakh denge"pic.twitter.com/k0Ci2knYsR
गौरी से कहा बुर्का पहनो
शाहरुख ने आगे बताया कि गौरी का परिवार उस समय थोड़ा ट्रेडिशनल टाइप का था. शादी के बाद रिसेप्शन में जब वो देर रात पहुंचे तो उन्होंने देखा कि परिवार के लोग पंजाबी में कुछ फुसफुसा रहे थे. तभी किसी ने मजाक में पूछा कि क्या गौरी का नाम बदल दिया जाएगा? बस फिर क्या था, शाहरुख का शरारती दिमाग चल पड़ा.
शाहरुख खान ने अचानक गौरी से कहा, ‘चलो बुर्का पहनते हैं और नमाज पढ़ते हैं. अब से तुम्हारा नाम आयशा होगा.' ये सुनकर पूरा परिवार कुछ पल के लिए हैरान रह गया. बाद में सभी समझ गए कि शाहरुख मजाक कर रहे हैं और वहां जोरदार ठहाके लगने लगे. इस पूरे किस्से को सुनाते हुए शाहरुख ने कहा था कि प्यार के बीच धर्म कभी दीवार नहीं बनना चाहिए.
शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी
वैसे भी शाहरुख खान और गौरी खान की शादी बॉलीवुड की सबसे सुंदर लव स्टोरी में से एक है. दोनों की मुलाकात 1984 में दिल्ली में हुई थी, जब शाहरुख 18 और गौरी मात्र 14 साल की थीं. शुरू में दोनों अच्छे दोस्त बने, फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. 7 साल की लंबी प्रेम कहानी के बाद 25 अक्टूबर 1991 को दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए. शाहरुख अक्सर कहते हैं, 'गौरी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है.' आज 33 साल बाद भी उनकी शादी दोस्ती और सम्मान पर टिकी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं