विज्ञापन

3300 में बिक रही टिकट, एडवांस बुकिंग में ही टूट जाएंगे कमाई के रिकॉर्ड, कौनसी है ये फिल्म जिसके लिए दिखा ऐसा क्रेज

The Odyssey Advance Booking: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और टिकट की कीमतों ने सबको हैरान कर दिया.

3300 में बिक रही टिकट, एडवांस बुकिंग में ही टूट जाएंगे कमाई के रिकॉर्ड, कौनसी है ये फिल्म जिसके लिए दिखा ऐसा क्रेज
The Odyssey की एडवांस बुकिंग ने फैन्स के उड़ा दिए होश
Social Media
नई दिल्ली:

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' बहुत जल्द थियेटर्स में आने वाली है. इससे पहले 8 जून को पूरे भारत में IMAX शो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हुई. एडवांस बुकिंग क्या शुरू हुई टिकट्स की कीमतों ने तो जनता को हैरान ही कर दिया. मुंबई और पुणे में प्रीमियम सीटों की कीमत 3,000 रुपये तक थी, और मुंबई में कुछ लेट नाइट के शो के लिए टिकट की कीमत 3,300 रुपये तक थी जो देश में अभी बिक रहे सबसे महंगे सिनेमा टिकटों में से एक हैं. महंगी कीमतों के बावजूद डिमांड में कोई कमी नहीं देखी गई. कई शो की बुकिंग तेजी से हुई और सीटें कुछ ही मिनटों में बिक गईं. साथ ही अलग-अलग शहरों में कीमतों में बड़े फर्क को लेकर ऑनलाइन बहस भी छिड़ गई. कई फैन्स ने सवाल उठाया कि शहर और शो के समय के आधार पर एक ही फिल्म के एक्सपीरियंस की कीमत कई गुना ज्यादा कैसे हो सकती है.

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि भले ही फिल्म पूरी तरह से IMAX कैमरों से शूट की गई है, लेकिन भारत के ज्यादातर थिएटर इसे IMAX 70mm में दिखाने के लिए तैयार नहीं हैं - यह एक ऐसा फॉर्मेट है जो नोलन की फिल्मों की पहचान ही समझिए. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही X पर फैन्स ने तुरंत रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, "#TheOdyssey के लिए भारत में अब तक की सबसे ज्यादा टिकट कीमत - पुणे IMAX में 3000 रुपये. क्रिस्टोफर नोलन यहां एक बहुत बड़ा ब्रांड हैं!"

Latest and Breaking News on NDTV

एक यूजर ने कहा, "भारत में The Odyssey का क्रेज जबरदस्त है. टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए. ऐसा तब होता है जब कोई कास्ट या डायरेक्टर प्रमोशन के लिए भारत नहीं आता. यह क्रिस्टोफर नोलन की लेगेसी है. टिकट बेचने के लिए बस उनका नाम ही काफी है." एक ने लिखा, 'भारत में THE ODYSSEY के टिकट 3,200 रुपये जैसी मोटी कीमत पर बिक रहे हैं और सबसे हैरानी की बात यह है कि वे कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट भी हो रहे हैं. नोलन के लिए जबरदस्त क्रेज.'

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है The Odyssey?

अकादमी अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की लिखी और उनके डायरेक्शन में बनी यह फिल्म होमर की महाकाव्य पर बेस्ड है, जो इथाका के राजा ओडिसियस और ट्रॉय के पतन के बाद घर लौटने की उनकी खतरनाक यात्रा के बारे में है. मैट डेमन ने ओडिसियस का किरदार निभाया है, जबकि टॉम हॉलैंड टेलीमैकस और ऐनी हैथवे पेनेलोप के किरदार में हैं.

कास्ट में जेंड्या, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, चार्लीज थेरॉन और जॉन बर्नथल भी शामिल हैं. 'द ओडिसी' डायरेक्टर के तौर पर नोलन की 13वीं फीचर फिल्म है और इसे एमा थॉमस और क्रिस्टोफर नोलन ने अपने बैनर 'सिंकोपी' के तहत प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में बन रही हैरी पॉटर, कार्तिक आर्यन को मिला लीड रोल! AI वीडियो में सैफ, रणबीर, संजू बाबा भी दिखे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Christopher Nolan, The Odyssey, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com