विज्ञापन

राखी सावंत का छलका दर्द - लोग मुझे बीवी बनाने लायक नहीं समझते, तीन साल में टूटी 2 शादियां, मारना चाहता था पति!

राखी सावंत ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दुख के बारे में खुलकर बात की. उनका कहना था कि उन्हें आज तक जिंदगी में सच्चा प्यार नहीं मिला.

राखी सावंत का छलका दर्द - लोग मुझे बीवी बनाने लायक नहीं समझते, तीन साल में टूटी 2 शादियां, मारना चाहता था पति!
राखी सावंत को अब सता रही पार्टनर की कमी!
Social Media
नई दिल्ली:

राखी सावंत को चाहे ड्रामा क्वीन कहो, चाहे अटेंशन सीकर या कुछ और लेकिन एक बात पक्की है कि एंटरटेनमेंट के मामले में वो अव्वल हैं. उन्हें बिग बॉस वाले यूं ही थोड़े बार-बार बुलाते हैं. कुछ तो बात है जो राखी को खास बनाती है और आज वो जिस मुकाम पर हैं और जो पहचान उन्होंने हासिल की वो अपने दम पर की है. प्रोफेशनल लाइफ में तो उन्होंने चीजों को अपने हिसाब से संभाला लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे. उन्हें आज तक इस बात का मलाल है कि कभी जिंदगी में सच्चा प्यार नहीं मिला. 

राखी सावंत ने की दो शादियां दोनों पर हुआ तलाक

राखी ने कहा कि कोई उनसे शादी करना नहीं चाहता क्योंकि कोई उन्हें मैरिज मैटीरियल नहीं मानता. राखी ने इंटरव्यू में हुई इस लंबी बातचीत में अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने के भी आरोप लगाए. बता दें कि राखी सांवत ने 2019 में पहली शादी रितेश सिंह से की थी. दोनों साथ में बिग बॉस में भी साथ नजर आए थे. शो के दौरान भी ये कपल कई वजहों से सुर्खियों रहा और साल 2022 में इनके रास्ते अलग हो गए. इसी साल राखी ने बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी से दूसरी शादी की. ये दूसरी शादी तो और भी कम चली. कुछ ही महीने बाद इनका तलाक हो गया. उस वक्त दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. राखी अब फिर प्यार की तलाश में हैं लेकिन उनके मुताबिक कोई उनसे शादी करना नहीं चाहता.

Latest and Breaking News on NDTV

कोई मुझे बीवी मैटीरियल नहीं मानता - राखी सावंत 

राखी सावंत ने 'हॉटरफ्लाई' को दिए इंटरव्यू में अपने दिल के जज्बात सामने लगे. राखी ने कहा, लोग मुझे बीवी मैटीरियल नहीं मानते क्योंकि मैं अपफ्रंट हूं, पेट पालने के लिए, घर बनाने के लिए...वो भी लड़कियां है जो रोड पर न्यूड घूमती हैं लेकिन खामोश हैं. वो चल जाएगी इनको. लेकिन मुझ जैसी लड़की को शादी के लिए अच्छे लड़के नहीं मिलते. 

Latest and Breaking News on NDTV

राखी को किया रिजेक्ट

राखी ने बताया कि हाल में उन्होंने एक लड़के को शादी के लिए प्रपोज किया था. लेकिन उसने राखी को साफ इंकार कर दिया. राखी ने कहा, अभी मैंने अपने पसंद के एक लड़के से पूछा कि चलो शादी कर लेते हैं. वो बोला कि तुझसे शादी कौन करेगा? मैंने पूछा क्यों तो वो बोला तू वाइफ मैटीरियल नहीं है. तेरे दिमाग में वाइफ मैटीरियल क्या है? जूते खाना? गानी सुनना? बाहर जाकर काम ना करना? चल ठीक है कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे रिलेशनशिप में भूखे, नंबे और गरीब लोग ही मिले. बहुत दुख होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

मां के चक्कर में गलत आदमी से की शादी

राखी ने बताया कि उन्होंने अपनी मां की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज करवाए. कई इंजेक्शन लगे, पैसा लगा, काफी दर्द भी सहा. लेकिन कोई शादी को राजी नहीं. जबकि राखी मां बनना चाहती हैं और बच्चा चाहती हैं. राखी ने बताया कि उन्होंने मां के दबाव में आकर एक गलत आदमी से शादी की. राखी ने कहा, मां पीछे पड़ी थी कि शादी कर. उसके चक्कर में गलत आदमी से शादी कर. फिर पता चला उससे खराब दुनिया में कोई नहीं.

राखी सावंत ने आदिल पर लगाए मारने की कोशिश करने के आरोप

राखी ने कहा, वो मुझे मारता था, अब्यूज करना था. टॉर्चर करता था. वो ऐसे स्वीट पॉइजन करता था कि लड़की खुद ही सुसाइड कर ले. वो मुझे एक जगह लेकर गया था फेंकने के लिए. मैं वहां से भाग गई. मुझे उसका आडिया समझ आ गया था. वो मुझे मारना चाहता था ताकि मेरी प्रॉपर्टी हड़प ले. उसने मेरे तीन करोड़ रुपये हथिया लिए. 

यह भी पढ़ें: रामानंद सागर की रामायण के लक्षमण के सिर से रातों-रात छिन गई छत, अंकल-आंटी ने सुनील लहरी को कह दिया था- इंतजाम कहीं और कर लो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com