बॉक्स ऑफिस पर ऑब्सेशन का तहलका, 8 करोड़ से कम का बजट और 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई!

चौंकाने वाली बात यह है कि इस फिल्म का कुल बजट 8 करोड़ रुपये से भी कम है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अब तक दुनिया भर में करीब 1880 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई कर ली है!

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
बॉक्स ऑफिस पर ऑब्सेशन का तहलका
NDTV

आज के दौर में जहां बड़े-बड़े सितारों और करोड़ों के बजट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग रही हैं, वहीं एक छोटी सी हॉरर फिल्म ऑब्सेशन ने दुनिया भर के सिनेमा जगत को हिला कर रख दिया है. केवल एक स्मार्टफोन या सीमित संसाधनों के साथ शुरुआत करने वाले एक यूट्यूबर ने वह कर दिखाया है, जिसकी कल्पना बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउसेस भी नहीं कर सकते. यूट्यूबर करी बार्कर के निर्देशन में बनी यह उनकी दूसरी फुल-लेंथ फीचर फिल्म है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस फिल्म का कुल बजट 8 करोड़ रुपये से भी कम है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अब तक दुनिया भर में करीब 1880 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई कर ली है!

"सिर्फ स्टार्स के दम पर नहीं, नयापन देखने थिएटर जा रही है जनता" – गिरीश वानखेड़े

फिल्म की इस हैरान कर देने वाली कामयाबी और इसके बिजनेस मॉडल पर रोशनी डालते हुए जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े कहते हैं,"ऑब्सेशन बहुत ही कम बजट वाली फिल्म है. अगर हम इसके बजट की बात करें, तो यह 8 करोड़ रुपये से भी कम के बजट में बनी फिल्म है, जो 15 मई को अमेरिका में रिलीज हुई थी. और यह एक अप्रत्याशित हिट रही. इसे पहली बार फिल्म बनाने वाले एक यूट्यूबर ने बनाया था, जिसने बहुत ही कम बजट में एक अलौकिक हॉरर फिल्म बनाई.

ये भी पढ़ें: 3 दिन में भी नहीं निकली वरुण धवन की फीस,है जवानी तो इश्क होना है ने पहले वीकेंड में कमाए इतने करोड़

अब तक कमाए 1880 करोड़

यह इतनी बड़ी हिट साबित हुई कि इसने अब तक करीब 1880 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई कर ली है. और जब यह फिल्म भारत में रिलीज हुई, यानी 29 मई को यह भारत में रिलीज हुई थी, तो भारत में भी इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसने मात्र 10 से 11 दिनों में 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यहाँ भी फिल्म की चर्चा जंगल की आग की तरह फैली है क्योंकि आज के युवा सिर्फ बड़े सितारों के नाम देखकर सिनेमाघरों में नहीं जाते, बल्कि वे कुछ नयापन अनुभव करना चाहते हैं. ऑब्सेशन फिल्म में वह नयापन साफ नजर आता है."

Advertisement

हॉरर फिल्मों ने चौंकाया

इस फिल्म की इस अनोखी सफलता और डिस्ट्रीब्यूशन पर ट्रेड एनालिस्ट और जनता सिनेमा के फाउंडर यूसुफ शेख का नज़रिया भी बेहद अहम है,"हॉरर एक ऐसी विधा (जॉनर) है जिसने कई सालों से ऐसे चौंकाने वाले सरप्राइज दिए हैं, चाहे वह क्रिएचर हॉरर फिल्में रही हों जैसे 'जॉज' या 'एनाकोंडा'. अगर आप अतीत में जाएं, तो अस्सी के दशक में 'एंटिटी' आई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर राज किया था. उसके बाद 'द इविल डेड' आई जो एक बहुत बड़ी हिट रही. ये सभी इंडिपेंडेंट (स्वतंत्र) फिल्में थीं, जिन्होंने हॉरर जॉनर और अपने बेहतरीन ट्रीटमेंट के कारण रातों-रात बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था.

हॉरर को बड़े बजट की जरूरत नहीं

साल 2000 में 'ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' आई, जो एक जीरो-बजट फिल्म थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर राज किया. फिर 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' आई जिसने मिलियन डॉलर्स का बिजनेस किया. 'ऑब्सेशन' भी उसी श्रेणी में शामिल हो गई है. हर कुछ सालों में एक ऐसी हॉरर फिल्म आती है जो बॉक्स ऑफिस पर राज करती है और कमाल कर देती है. हॉरर की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी भारी-भरकम बजट की जरूरत नहीं होती, इसके लिए एक समझदारी भरी राइटिंग, बेहतरीन साउंड, इफेक्ट्स और अच्छे डायरेक्शन की जरूरत होती, जो इस फिल्म में था.

Advertisement

यूट्यूब पर फिल्म का प्रमोशन

इस फिल्म का एक्स-फैक्टर यह था कि इसके मेकर्स का एक यूट्यूब चैनल है, जिसके जरिए उन्होंने इसका प्रमोशन किया. उनके पास अपनी एक तय और बंधी हुई ऑडियंस पहले से थी. जैसा कि मुझे बताया गया है, यह 7 लाख डॉलर की फिल्म अब हर देश में शानदार प्रदर्शन करने जा रही है. भारत में इसने अब तक लगभग 40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और यह पूरी तरह से टिकी हुई है. अमेरिका में इसने 150 मिलियन डॉलर की कमाई की है. दुनिया भर में जहां भी यह रिलीज हो रही है, कमाल कर रही है. यह एक अद्भुत उपलब्धि है और ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म लगभग एक बिलियन डॉलर का बिजनेस करेगी, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा. इस जॉनर, इसके मेकिंग और हर एक चीज ने इस फिल्म को हॉरर जॉनर में अपनी खुद की टारगेट ऑडियंस ढूंढने में मदद की है."

फिल्म बनी मिसाल

'ऑब्सेशन' की यह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सफलता यह साबित करने के लिए काफी है कि सिनेमा की दुनिया में अब समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं. दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए अब करोड़ों के भारी-भरकम बजट या बड़े सुपरस्टार्स के नाम की जरूरत नहीं, बल्कि एक कसी हुई स्क्रिप्ट, सही विजन और दर्शकों की नब्ज पकड़ने की कला ही काफी है. स्वतंत्र फिल्म मेकर्स और नए निर्देशकों के लिए यह फिल्म एक बहुत बड़ी मिसाल बन चुकी है, जो आने वाले समय में दुनिया भर के कंटेंट क्रिएशन और फिल्म मेकिंग के पूरे ढर्रे को बदलकर रख देगी.

Featured Video Of The Day
जिहाद के खिलाफ योगी की Double Strike! Mamata Banerjee के साथ कैसे हुआ खेला? | Kachehri
Topics mentioned in this article
Bollywood
Enetrtainment
Obsession
Obsession Box Office Collection