नेटफ्लिक्स टॉप 10 में 55 प्लस की दो हीरोइनों का कब्जा, पहले वाली कर रही क्राइम तो दूसरी वाली 'ऑफिस रोमांस'

जेनिफर लोपेज की फिल्म ऑफिस रोमांस और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन हाल ही में रिलीज हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Madhuri Dixit, Jennifer Lopez
NDTV

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज आती रहती हैं. इन दिनों इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दो 55 पार की एक्ट्रेस का जलवा देखने को मिल रहा है. जिसने नेटफ्लिक्स  पर तहलका मचाया हुआ है. यह दो एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और जेनिफर लोपेज हैं. इन दोनों की फिल्में हाल में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं, जिसके बाद से नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में छाई हुई हैं. जेनिफर लोपेज की फिल्म ऑफिस रोमांस और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन हाल ही में रिलीज हुई है. 

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना की नातिन से गोविंदा के बेटे तक, 2026-2027 में डेब्यू करने जा रहे हैं ये चार सितारे

मां बहन के बारे में

मां बहन यह एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है, माधुरी दीक्षित के साथ तृप्ति डिमरी, रवि किशन, गीतांजलि कुलकर्णी और अरुणोदय सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म मां बहन 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. जो इन दिनों टॉप 10 की लिस्ट में नंबर वन पर है. फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं. मां बहन की कहानी एक महिला और उसकी दो बेटियों की है. कैसे वह एक क्राइम में फंस जाती हैं और उससे बाहर निकलती हैं. 

Advertisement

ऑफिस रोमांस के बारे में 

वहीं बात करें जेनिफर लोपेज की फिल्म ऑफिस रोमांस की तो यह फिल्म 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. फिल्म की कहानी एक बॉस और उसके कर्मचारी के बीच रोमांटिक रिश्तों पर हैं. ऑफिस रोमांस की कहानी में कई  उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. इस फिल्म को भी नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद किया जा रहा है. ऑफिस रोमांस भारत में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. 

Advertisement

नेटफ्लिक्स टॉप 10

इसके अलावा नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ की फिल्म 29 है. तीसरे नंबर पर धनुष की फिल्म कारा है तो वहीं चौथे नंबर पर मेग 2: द ट्रेंच है. छठे नंबर पर गॉडजिला और कोंग द न्यू एम्पायर और सातवें नंबर पर द नन, आठवें नंबर पर फ्यूरिओसा मैड मैक्स सागा, नौवें नंबर पर कर्तव्य और दसवें नंबर पर स्वैप्ड है. 
 

Featured Video Of The Day
भारत की परमाणु ताकत ने पलटा खेल! पाकिस्तान हो जाए सावधान
Topics mentioned in this article
Bollywood
Enetrtainment
Madhuri Diixit
Jenifer Lopez