विज्ञापन

डॉन 3 विवाद के बाद रणवीर सिंह को लेकर ललित मोदी का बड़ा बयान, '2 साल पहले मेरी बायोपिक करना चाहते थे'

ललित मोदी ने हाल में ANI से बातचीत में अपनी बायोपिक को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने ताजा अपडेट देते हुए बताया कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर बात चल रही है. इसके साथ ही लीड स्टार को लेकर भी एक खुलासा किया.

डॉन 3 विवाद के बाद रणवीर सिंह को लेकर ललित मोदी का बड़ा बयान,  '2 साल पहले मेरी बायोपिक करना चाहते थे'
ललित मोदी की बायोपिक में रणवीर सिंह!
Social Media
नई दिल्ली:

ललित मोदी का नाम पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है. पहले वह सुष्मिता सेन को लेकर दिए गए अपने बयान के चलते सुर्खियों थे. ललित मोदी ने सुष्मिता को सपोर्ट करते हुए उन पर लगे गोल्ड डिगर टैग को बेहद गलत बताया था. अब वह अपनी बायोपिक को लेकर खबरों में हैं. ललित मोदी का कहना है कि उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बन रही है और इसकी स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है. स्क्रिप्ट को लेकर एक हिंट देना तो अलग बात है उन्होंने तो फिल्म के लीड एक्टर को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. ललित मोदी ने बताया की धुरंधर स्टार रणवीर सिंह ने उनका किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की है. 

ललित मोदी ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि एक पूरी टीम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. हालांकि अभी तक इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और वो अभी फाइनल रूप नहीं ले सकी है. जब ललित मोदी से पूछा गया कि वह अपने रोल में किस एक्टर को देखना चाहते हैं तो उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिया. मोदी ने कहा, रणवीर सिंह इस फिल्म में मेरा किरदार निभाना चाहते हैं. वे खुद मेरे पास आए थे. मैं भी चाहूंगा कि वी मेरा किरदार स्क्रीन पर उतारें. लेकिन अब वो इतने बड़े स्टार बन चुके हैं. मुझे नहीं पता कि इस फिल्म के लिए उनके पास समय होगा या नहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

रणवीर को लेकर आगे बात करते हुए ललित मोदी ने कहा, मैं रणवीर को नहीं बल्कि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को अच्छे से जानता था. एक दिन मुझे फोन आया कि रणवीर सिंह आपसे मिलना चाहते हैं. वह मुझसे मिलने लंदन आए. यह बात करीब दो साल पहले की है. उस मुलाकात में रणवीर ने कहा था कि अगर उन्हें अपनी जिंदगी में कोई किरदार निभाने का मौका मिले तो वह IPL कमिश्नर के तौर पर ललित मोदी का किरदार निभाना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें: ईशा देओल तलाक के बाद अकेले कर रही हैं बेटियों की परवरिश? पढ़ें एक्स पति के साथ कैसे हैं रिश्ते?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ललित मोदी ने कहा कि ये दो साल पुरानी बात है. अब वो नहीं जानते कि रणवीर अब भी वही सोच रखते हैं या नहीं. लेकिन दो साल पहले हम इसी घर में बैठे थे और हमारी इसी रोल को लेकर बात हुई थी. फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalit Modi, Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com