VIDEO: 'उसे लोहे की रॉड से मारा, घसीटा और नाले में फेंक दिया', जाने तू या जाने ना की एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोईं

सोसायटी के लोगों के चहेते कम्युनिटी डॉग ‘माइकी’ की मौत से अभिनेत्री मंजरी फडनिस बेहद दुखी हैं. उन्होंने भावुक होकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और माइकी को न्याय दिलाने की मांग की है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मंजरी फडनिस का वीडियो हुआ वायरल

फिल्म अभिनेत्री मंजरी फडनिस एक कम्युनिटी डॉग 'माइकी' की हत्या से गहरे सदमे और दुख में हैं. सात वर्षों से सोसायटी के लोगों के प्यार और देखभाल में रहने वाले माइकी की मौत ने मंजरी को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर कम्युनिटी डॉग के लिए न्याय की मांग की. मंजरी ने बताया, "माइकी 2019-20 से सोसायटी में रह रहा था. उसको उसके परिवार ने छोड़ दिया था. धीरे-धीरे वह वहां रहने वाले लोगों का चहेता बन गया. लोग उसे खाना खिलाते थे, उसकी देखभाल करते थे और परिवार के सदस्य की तरह प्यार करते थे".

कुछ दिन पहले अचानक माइकी गायब हो गया. जब वह लंबे समय तक दिखाई नहीं दिया तो सोसायटी के लोग चिंतित हो गए. सभी ने मिलकर उसे ढूंढने की कोशिश शुरू की. उसके पोस्टर लगाए गए, सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई और आसपास के इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन कई दिनों तक माइकी का कोई सुराग नहीं मिला. मंजरी ने अपने वीडियो में कहा, "माइकी बहुत ही शांत और प्यारा कुत्ता था. वह किसी को परेशान नहीं करता था. एक व्यक्ति ने बताया कि माइकी के साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया गया. वह सोसायटी के एक बेसमेंट के पास आराम से सो रहा था, तभी उस पर हमला किया गया था".

अभिनेत्री ने कहा, "वह बेसमेंट के पास आराम से सो रहा था, तभी किसी ने उसे किसी भारी डंडे या लोहे की रॉड से सिर पर मारा. वह बुरी तरह घायल और भ्रमित हो गया. इसके बाद उसे बी1 और बी2 के बीच की सीढ़ियों तक घसीटा गया और वहां भी लगातार पीटा गया. उसे इतना मारा गया कि उसके मुंह से खून निकलने लगा. गंभीर रूप से घायल होने के बाद माइकी को एक बोरे में डालकर नाले में फेंक दिया गया. हम सब लोग उसके शव की तलाश कर रहे हैं ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके".

Advertisement

इस घटना को याद करते हुए मंजरी कई बार भावुक हो गईं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर शांत और किसी को नुकसान न पहुंचाने वाले कम्युनिटी डॉग भी सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बेहद चिंता की बात है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की. रोते हुए मंजरी ने बताया, "माइकी सभी का प्यारा था. लोग उसे घर ले जाकर नहलाते थे, उसके लंबे बाल संवारते थे और उसकी देखभाल करते थे. नहाने के बाद वह खुशी से पूरे घर में दौड़ता था. उसकी मासूम हरकतें सभी के चेहरे पर मुस्कान ले आती थीं. अब उसके न रहने से सोसायटी में एक खालीपन महसूस हो रहा है".

यह भी पढ़ें: सनी देओल की बंटवारा 1947 का मोशन पोस्टर रिलीज, पहली बार साथ स्क्रीन पर बाप-बेटा

मंजरी फडनिस को फिल्म 'जाने तू...या जाने ना' से लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ग्रैंड मस्ती, वार्निंग, किस किसको प्यार करूं और होटल मिलन समेत कई फिल्मों में काम किया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
TMC के बागी नेताओं के समर्थन से कितनी बढ़ जाएगी NDA की ताकत?
Topics mentioned in this article
Manjari Fadnis
Bollywood