मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म 'गवर्नर' का टीजर रिलीज हो गया है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लोग मनोज बाजपेयी और ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दूसरी तरफ 1990 के असली हीरो मनमोहन सिंह को ट्रेलर में ना दिखाए जाने को लेकर भी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. फिल्म विपुल शाह की बैनर तले बनाई गई है जो कि जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है. चिन्मय एक फिल्म मेकर साथ-साथ शानदार एक्टर भी हैं. हाल ही में उन्होंने NDTV से बात की और कई मुद्दों पर खुलकर राय रखी
डायरेक्टर ने ये कहा
चिन्मय मांडलेकर ने कहा कि फिल्म हमारे देश के इतिहास के बारे में बताएगी. आज हम बहुत ही मजबूत हैं. फिल्म में किस्सा 1991 का दिखाया जाएगा. इससे पहले हमारा देश गंभीर स्थिति से जूझ रहा था. इसके काफी सारे फैक्टर्स थे. फिल्म जन आंदोलन के बारे में है. यह एक तरीके से कोर्ट रूम ड्रामा भी है. यह फिल्म उस घटना के बारे में है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है. फिल्म लोगों को उस घटना के बारे में जानने का मौका देगी.
क्या मनोज इस फिल्म के साथ बतौर एक्टर जस्टिस करेंगे या नहीं? इस पर चिन्मय ने कहा कि मनोज बाजपेयी हमारे देश के बहुत ही शानदार एक्टर हैं. टीजर देखने के बाद मुझे नहीं लगता कि मुझे स्पष्ट करने की जरूरत है कि उन्होंने अपने किरदार के साथ जस्टिस किया है या नहीं.
पूर्व प्रधानमंत्री को कर रहे याद
जब से इस फिल्म का टीजर आया है. दर्शक सोशल मीडिया पर ट्रेलर में पूर्व प्रधानमंत्री की गैर मौजूदगी को बातें कर रहे हैं. इस विषय पर डायरेक्टर ने कहा कि अगर सोशल मीडिया पर लोग मनमोहन सिंह जी को याद कर रहे हैं तो मुझे लगता है कि ट्रेलर ने अपना काम सही तरीके से किया है. ट्रेलर ने दर्शकों की जिज्ञासा को बढ़ाया है. इस घटना में जिन-जिन लोगों ने समर्थन दिया है, उन सभी लोगों का मैं बहुत सम्मान करता हूं और इस फिल्म में उन लोगों के योगदान को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया गया. ट्रेलर देखकर लोगों को मनमोहन सिंह जी की याद आ रही है तो ट्रेलर ने अपना काम कर दिया.
अदा शर्मा ही क्यों?
डायरेक्टर ने अदा शर्मा को कास्ट करने को लेकर कहा कि अदा शर्मा बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं. हमारी फिल्म में जिस तरीके के किरदार की जरूरत थी, उसमें अदा शर्मा बिल्कुल फिट बैठती हैं. हमारी पूरी टीम ने अदा शर्मा को इस फिल्म के लायक समझा. इस फिल्म में जितने भी कलाकार हैं वो इस फिल्म में इसलिए हैं क्योंकि वो लोग उस कैरेक्टर पर फिट बैठ रहे हैं.
चिन्मय मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं. वह मराठी इंडस्ट्री के शानदार एक्टर हैं. उनको बॉलीवुड में नोटिस तब किया गया जब फिल्म कश्मीर फाइल्स में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया. किरदार निभाने के बाद लोगों में उनको लेकर गुस्सा था. उनके किरदार ने फिल्म में एक जान डाल दी थी.
यह भी पढ़ें: 'कृष्णावतारम' की सत्यभामा, जिसे राज्यपाल की नातिन होते हुए भी बॉलीवुड में करना पड़ा संघर्ष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं