ईशा देओल तलाक के बाद अकेले कर रही हैं बेटियों की परवरिश? पढ़ें एक्स पति के साथ कैसे हैं रिश्ते?

ईशा देओल ने हाल में बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में एक्स पति के साथ अपनी इक्वेशन और बच्चियों की परवरिश को लेकर बात की. पढ़ें भरत तख्तानी को लेकर क्या बोलीं ईशा देओल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईशा देओल ने को-पेरेंटिंग पर की दिल की बात
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने साल 2024 में पति भरत तख्तानी से अलग हुईं. इसके बाद से भले ही पति-पत्नी के तौर पर इनके रिश्ते खत्म हुए हों लेकिन बच्चों की जिम्मेदारी निभाने के मामले में दोनों अभी भी एक टीम की तरह काम करते हैं. ईशा देओल ने हाल में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान अपनी बेटियों राध्या और मिराया की को-पेरेंटिंग को लेकर खुलकर बात की और अपनी पर्सनल डायनैमिक्स शेयर की. ईशा ने बताया कि उनके रिश्ते आपस में बहुत रिस्पेक्टफुल हैं और बच्चों की बात आती है तो वे हमेशा साथ ही होते हैं.

को-पेरेंटिंग पर क्या बोलीं ईशा?

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में ईशा देओल ने भरत से अलग होने के बाद अपनी जिंदगी के बारे में बात की और कहा कि बच्चों की परवरिश एक कम्बाइन्ड जिम्मेदारी है. एक्ट्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि को-पेरेंटिंग उनकी पहली प्रायौरिटी है और दोनों ही अपने बच्चों की भलाई के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं.

ईशा ने कहा, "मैं कहूंगी कि भले ही मैं सिंगल हूं, लेकिन मैं खुद को 'सिंगल मॉम' के तौर पर नहीं देखती. भगवान की कृपा से अपनी बेटियों की को-पेरेंटिंग के मामले में भरत और मैं एक टीम की तरह काम करते हैं. हम एक परिवार हैं और हमारे बच्चे हमेशा हमारी पहली प्रायौरिटी रहेंगे. उन्हें प्यार और अपनापन देना और उनके लिए मजबूत पिलर बनना, इन चीजों के लिए हम पूरी तरह कमिटेड हैं."

Advertisement

बता दें कि फिलहाल ईशा अपने करियर पर भी ध्यान दे रही हैं और जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'घूंघट' में नजर आएंगी. बातचीत में ईशा ने यह भी बताया कि कैसे मां बनने के बाद उनके काम करने का तरीका भी बदला और अब वह फिल्मों और प्रोजेक्ट्स चुनते समय ज्यादा सोच-समझकर फैसले लेती हैं. उन्होंने कहा, "एक मां के तौर पर, यह नैचुरल है कि आपकी प्रायौरिटी बदल जाती हैं. मैं अपने बच्चों के साथ रहना चाहती हूं और उनकी परवरिश में एक्टिवली शामिल होना चाहती हूं."

Advertisement

ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी और अलगाव

ईशा देओल लेजेंड्री स्टार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं. उन्होंने 2012 में मुंबई में भरत तख्तानी से शादी की थी. उनकी दो बेटियां हैं – राध्या जिनका जन्म 2017 में हुआ था, और मिराया जिनका जन्म 2019 में हुआ था.

शादी के 12 साल बाद, ईशा और भरत तख्तानी ने 2024 में अपने अलग होने की अनाउंसमेंट की. उन्होंने अपने फैंस के साथ यह खबर शेयर करने के लिए एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी की थी. उन्होंने कहा, “हमने आपसी सहमति और शांति से अलग होने का फैसला किया है. जिंदगी में इस बदलाव के दौरान, हमारे दोनों बच्चों की भलाई और उनका हित हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और रहेगा. हम चाहेंगे कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए.” तब से दोनों के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं. 2025 में ईशा के पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद मुश्किल दौर में भरत एक्स वाइफ ईशा के साथ खड़े नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: पोस्टर पर चमके लेकिन प्रमोशन से गायब, दिलजीत दोसांझ भारत आकर क्यों नहीं कर रहे 'मैं वापस आऊंगा' को प्रमोट? 

Advertisement
Featured Video Of The Day
भारत की परमाणु ताकत ने पलटा खेल! पाकिस्तान हो जाए सावधान | Teen Ka Tarkash
Topics mentioned in this article
Esha Deol
Bharat Takhtani
Bollywood
Entertainment