4 साल की उम्र में जिस होर्डिंग को देखकर सपना देखा, 10 साल बाद उसी जगह दिखा ईशा सिंह का पोस्टर

टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं ईशा सिंह ने भोपाल से मुंबई तक के संघर्षभरे सफर को याद किया, उन्होंने बताया कि बचपन में जिस होर्डिंग पर किसी अभिनेत्री का पोस्टर देखकर सपना देखा था, सालों बाद उसी जगह उनका खुद का पोस्टर लगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ईशा सिंह ने NDTV से की बात

ईशा सिंह टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड की एक शानदार एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कलर्स टीवी के शो 'इश्क का रंग सफेद' से की थी. इस शो में उन्होंने धानी अवस्थी का किरदार निभाया था. यह शो साल 2015 में दर्शकों के बीच आया था. वैसे उनके फिल्मी करियर की बात की जाए तो एक्ट्रेस काफी बड़े शोज में आ चुकी हैं. जिसमें सबसे बड़ा नाम 'बिग बॉस 18' का है. उन्होंने शो 'एक था राजा, एक थी रानी' में भी तीन अलग-अलग किरदार निभा कर दर्शकों को इंटरटेन किया.

ईशा इन दिनों अपनी फिल्म ऑब्सेस लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वैसे ईशा ने साल 2022 में आई फिल्म मिडिल क्लास लव से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. जैसा कि हम जानते हैं कि ईशा भोपाल की रहने वाली हैं और वह अक्सर भोपाल अपने परिवार और खास लोगों से मिलने के लिए आती हैं. हाल ही में ईशा ने NDTV से बात की और अपनी फिल्म के के बारे में भी काफी कुछ कहा.

'हर प्लेटफार्म पर कुछ ना कुछ किया'

ईशा ने कहा कि मैं बॉलीवुड नहीं, इंडियन एक्ट्रेस हूं. मैंने हर प्लेटफार्म पर कुछ ना कुछ किया है. भोपाल के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है. मैं कहीं भी चली जाऊं, भोपाल मेरे लिए बहुत खास रहेगा. क्योंकि मेरे यहां पारिवारिक लोग हैं. जब भोपाल में फिल्म ऑब्सेस की स्क्रीनिंग हुई थी, उस वक्त मैं यहां नहीं थी. आज मैं भोपाल सिर्फ एक दिन के लिए आई हूं. सब लोगों ने मेरी फिल्म को बहुत प्यार दिया, उसके रिव्यूज दिए, इसलिए मुझे भोपाल आना ही था. लाइफ में आसान कुछ भी नहीं होता है. जब आप पीछे मुड़कर देखते हो तो आपको सारी मेहनत दिखाई देती है. अगर आप अपने काम के लिए ईमानदार रहो तो ईश्वर आपका साथ देता है और मैं इस चीज पर बहुत ट्रस्ट करती हूं.

Advertisement

जब मैं 10 साल पहले इस शहर (भोपाल) को छोड़ कर गई थी, मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं था. आज मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे काफी अच्छा लगता है. मैंने टेलीविजन किया है, मुझे वहां बहुत प्यार मिला तो मेरे दिमाग में कभी नहीं आया कि मुझे फिल्में करना है. मैं अनुभव सिंहा जी की वाइफ की फिल्म भी कर चुकी हूं. वह एक बड़ा बैनर था, जो लोग आपके काम का रिस्पेक्ट करते हैं, वो यह नहीं सोचते कि आप बॉलीवुड से हैं या तो आउटसाइड हैं. क्योंकि वो काम पर विश्वास करते हैं. मुझे कभी नहीं लगा कि मुझे टेलीविजन नहीं करना. क्योंकि आज मैं टेलीविजन की वजह से हूं. मैं सिर्फ काम की भूखी हूं. जहां मुझे अच्छा काम मिलेगा, वह मैं करूंगी. मेरा शो 'झूई मूई' जल्द ही कलर्स पर दर्शकों के बीच में आने वाला है.

बचपन की यादों को ताजा किया

एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं 4 साल की थी, उस वक्त मैं मुंबई गई थी और मैंने कलर्स के शो की एक एक्ट्रेस का होर्डिंग देखा था. मैंने उस वक्त कहा था कि इस लड़की को कितना अच्छा लगता होगा कि सब लोग इसको देख रहे हैं. जब साल 2015 में मेरा पहला शो आया तो मेरे सीरियल का भी पोस्टर उसी होल्डिंग पर लगाया गया. मैं इसको सिर्फ कोइंसिडेंस कहती हूं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अल्फा फिल्म का टीजर 10 जून को हो रहा रिलीज, इससे पहले जान लें क्या है इस अल्फा का मतलब

Featured Video Of The Day
लाल टोपी और सफेद कुर्ता गायब! जींस-टीशर्ट में दिखे अखिलेश यादव, पहचानना हुआ मुश्किल
Topics mentioned in this article
Eisha Singh