Divyanka Tripathi ने पति विवेक दहिया के साथ किया ऐसा मजाक, Video हुआ वायरल

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने काम और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.

Divyanka Tripathi ने पति विवेक दहिया के साथ किया ऐसा मजाक, Video हुआ वायरल

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Triptahi) ने पति के गाल को पकड़ा और काटकर लगी खाने

नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने काम और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच फोटो और वीडियो अकसर शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पति विवेक दहिया के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

इस वीडियो में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) पति के गाल को पकड़कर खाती हुई नजर आ रही हैं. और बैकग्राउंग में जिस तरीके से आवाज आ रही है उसे सुनकर आपको कुछ देर के लिए साफ लगेगा कि दिव्यांका सच में विवेक की गाल खा रही हैं.  दिव्यांका के इस वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. 

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली दिव्यांका कई सीरियल्स में जबरदस्त किरदार निभाती दिखाई दीं. आखिरी बार एक्ट्रेस 'ये है मोहब्बतें' में दिखाई दी थीं, जिसमें उनकी जोड़ी को करण पटेल के साथ काफी पसंद भी किया गया था. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com