'पति नई-नई लड़कियों संग पार्टी करे' वाले तबिंदा के बयान पर बिग बॉस एक्ट्रेस का रिएक्शन, बोली- उसे प्यार हो जाएगा

तबिंदा सनपाल इस शो में अपने इसी वायरल स्टेटमेंट की वजह से चर्चा में हैं इस पर अलग-अलग लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. इस बीच देवोलीना ने बी सनपाल के बयान पर तंज कसा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तबिंदा सनपाल के विवादित बयान पर देवोलीना का तंज
Social Media
नई दिल्ली:

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों एक नए रियलिटी शो को लेकर चर्चा में हैं. इस शो में वे दुबई में रहने की प्लानिंग करते और वहां की हाईक्लास सोसायटी से दोस्ती करते नजर आ रहे हैं. लेकिन दोस्ती के नाम पर हो रही पार्टियों और गेट टुगेदर में कुछ ऐसी चीजें भी निकल कर सामने आ रही हैं जो कि आम जनता को हजम नहीं हो रही हैं. इसी के चलते ये शो चर्चा में तो है लेकिन ये चर्चा पॉजिटिव की जगह नेगेटिव वजहों से ज्यादा हो रही है. जैसे तबिंदा सनपाल का वो वीडियो तो आपको याद ही होगा. वही जिसमें वो कहती हैं कि ठीक है अगर सतीश (तबिंदा के पति) लड़कियों के साथ पार्टी करते हैं. गलत तब होगा जब वो एक ही लड़की के साथ बार-बार पार्टी करेंगे या मिलेंगे. 

तबिंदा की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा भी देखने को मिला. कई इंटरनेट यूजर्स का कहना था कि रिश्तों का मजाक बना दिया गया है. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "जरा रुकिए, तो अब पत्नियां अपने पतियों की गर्लफ्रेंड होने को नॉर्मल मान रही हैं?" एकय यूजर ने कमेंट किया, "Netflix 2026 में किस तरह के शो बना रहा है? कितना अजीब है... इस तरह के व्यवहार को नॉर्मल मानना ​​बंद करो." एक ने लिखा, "जिस तरह से बिंदा शो में व्यवहार करती हैं, सच कहूं तो यह चिंता से डीप इनसिक्योरिटी को दिखाता है. आपकी पूरी पर्सनैलिटी सिर्फ किसी की पत्नी होने के इर्द-गिर्द नहीं घूम सकती और फिर अपने पति के आस-पास या दूसरे खुशहाल कपल के आस-पास मौजूद हर सेल्फ कॉन्फिडेंस से भरी महिला से खुद को इन्सिक्योर महसूस करना ठीक नहीं है."

एक और कमेंट में लिखा था, "तो क्या हम इस बकवास को नॉर्मल मान रहे हैं?" जबकि किसी और ने लिखा, "यह सोचना भी घिनौना है कि महिलाओं ने इस चीज को नॉर्मल मान लिया है." एक नेटिजन ने कहा, "यह देखकर बहुत दुख होता है कि समाज इसे नॉर्मल मान रहा है और Netflix इस तरह की पूरी तरह से बकवास चीजें बना रहा है."

Advertisement

देवोलीना भट्टाचार्जी ने तबिंदा सनपाल के कमेंट पर किया रिएक्ट

सिर्फ नेटिजन्स ही नहीं, बल्कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोगों ने भी इस तरह के व्यवहार को गलत बताया है. फिल्ममेकर लक्ष्मी आर अय्यर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “मैंने एक रियलिटी शो का एक क्लिप देखा, जिसमें एक पत्नी ने कहा कि उसे अपने पति के चीट करने से कोई दिक्कत नहीं है, बशर्ते वह एक ही महिला से बार बार ना मिले. इस बकवास को नॉर्मल मानना ​​बंद करो. मॉडर्न या कूल होने के नाम पर ऐसे बुरे एग्जाम्पल पेश करना बंद करो. वफादार और ईमानदार होना आज भी अट्रैक्टिव है. सोशल मीडिया को यह मानने पर मजबूर मत होने दो कि ऐसा नहीं है.” कैप्शन में लक्ष्मी ने लिखा, “चीट करो, बस दोहराओ मत. जरा सोचिए कि स्टैंडर्ड कितने नीचे गिर गए हैं कि OTT पर यह बात भी एक्सेप्टेबल लगती है.” इस पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, हां जाहिर है अगर वह एक ही लड़की से बार बार मिलेगा तो उसे प्यार हो जाएगा. बता दें कि बिंदा ने खुद पैम से बात करते हुए ये बात कही थी.

यह भी पढ़ें: वरुण धवन के 'चुनरी चुनरी' गाने पर अभिजीत भट्टाचार्य का रिएक्शन, बोले- वो इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकता
  

Advertisement
Featured Video Of The Day
Amit Shah का युद्ध, घुसपैठियों के विरुद्ध! बीच डिबेट CAA पर छिड़ गई बहस | CM Suvendu Adhikari