आश्रम की बबीता भाभी अब रणवीर सिंह के साथ करना चाहती हैं काम, रोमांटिक या एक्शन पढ़ें क्या है त्रिधा की चॉइस

आश्रम से लाइम लाइट लूटने वाली त्रिधा चौधरी हाल में संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल में नजर आईं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान बातचीत में त्रिधा ने रणवीर सिंह के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं त्रिधा चौधरी
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार अब सिर्फ ग्लैमरस किरदारों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहते हैं, जिनमें अभिनय के साथ भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव भी हो. इसी बीच अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी दिली इच्छा जाहिर की और कहा कि वह भविष्य में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं. अगर उन्हें 'शिवा ट्रायलॉजी' जैसी किसी पौराणिक फिल्म में काम करने का मौका मिले, तो वह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा.

आईएएनएस ने जब त्रिधा से पूछा कि अगर उन्हें भविष्य में किसी बड़े ऐतिहासिक या पौराणिक फिल्म में काम करने का मौका मिले, तो वह किस तरह का किरदार निभाना पसंद करेंगी. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह लेखक अमिश त्रिपाठी की मशहूर किताब 'शिवा ट्रिलॉजी' पर बनने वाली फिल्म का हिस्सा बनना चाहेंगी.

त्रिधा ने कहा, ''मैंने हाल ही में सुना है कि रणवीर सिंह ने 'शिवा ट्रायलॉजी' के फिल्मी राइट्स खरीद लिए हैं. यह खबर सुनकर मैं काफी उत्साहित हूं. मैं रणवीर सिंह की बहुत बड़ी फैन हूं और उन्हें अभिनेता के तौर पर बेहद पसंद करती हूं. रणवीर जिस तरह अपने हर किरदार में पूरी एनर्जी डालते हैं, वह मुझे बेहद प्रेरित करता है. उनके साथ काम करना मेरा सपना है.''

Photo Credit: Ranveer Singh/Instagram

उन्होंने आगे कहा, "भगवान शिव के प्रति मेरी गहरी आस्था है, और यही वजह है कि 'शिवा ट्रिलॉजी' से मेरा भावनात्मक जुड़ाव भी है. मैंने इस किताब की पूरी सीरीज पढ़ी है और कहानी ने मुझे काफी प्रभावित किया. अगर मुझे किसी ऐसी पौराणिक फिल्म में अभिनय करने का मौका मिलता है, तो वह मेरे करियर का सबसे खास अनुभव होगा."

Advertisement

यह भी पढ़ें: राखी सावंत का छलका दर्द - लोग मुझे बीवी बनाने लायक नहीं समझते, तीन साल में टूटी 2 शादियां, मारना चाहता था पति!

त्रिधा ने बातचीत के दौरान कहा, ''मेरे लिए सिर्फ खूबसूरत दिखना या ग्लैमरस किरदार निभाना ज्यादा मायने नहीं रखता. एक कलाकार की असली पहचान उसके अभिनय से होती है. अगर कोई कलाकार स्क्रीन पर सिर्फ अच्छा दिखे लेकिन अपने किरदार को सही तरीके से निभा न पाए, तो दर्शक उससे जुड़ नहीं पाते.''

Advertisement

अभिनेत्री ने कहा, ''मेरे लिए क्रिटिक्स की तारीफें ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं. अगर लोग मेरे अभिनय को पसंद करें और यह महसूस करें कि मैंने किरदार के साथ न्याय किया है, तो वही मेरे लिए सबसे बड़ी सफलता है. मैं हमेशा ऐसे रोल चुनना चाहती हूं जिनमें अभिनय करने का मौका मिले और दर्शकों तक कोई भावना पहुंचाई जा सके.''

यह भी पढ़ें:  चुनरी चुनरी पर चल रहे विवाद के बीच सलमान खान ने कसा वरुण धवन पर तंज, देखें कैसे चुटकी ले गए भाईजान

Featured Video Of The Day
वक़्फ़ संपत्तियों को दिए गए नोटिस पर फिरंगी महल के प्रवक्ता और सुन्नी धर्मगुरु मौलाना सूफ़ियान निज़ामी क्‍या बोले?