विज्ञापन

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान का शिल्पा शिंदे पर हमला, बोलीं- 9 साल बाद आरोप लगाने का क्या मतलब?

बिग बॉस फेम अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे के विवादित आरोपों पर अपनी राय रखते हुए कहा कि अगर मामला इतना गंभीर था तो इसे 9 साल पहले सामने लाना चाहिए था. साथ ही उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट्स, सलमान खान के सपोर्ट और एकता कपूर के साथ काम करने को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए.

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान का शिल्पा शिंदे पर हमला, बोलीं- 9 साल बाद आरोप लगाने का क्या मतलब?
Arshi Khan

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल अर्शी खान (Arshi Khan) ने बिग बॉस सीजन 11 और सीजन 14 में अपने बेबाक अंदाज से हर दर्शक को इंटरटेन किया. अर्शी अपने मजबूत व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं. अगर एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने टेलीविजन शोज के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. उन्होंने साल 2017 में आए शो इश्क में मरजावां और सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल जैसे सीरियल में काम किया है. इसके अलावा अर्शी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धाक जमा चुकी हैं.

अर्शी अपने विचारों और सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस का विवादों से पुराना नाता है, एक्ट्रेस किसी न किसी बात को लेकर लोगों के बीच में अपनी राय रखते हुए नजर आती हैं. दूसरी तरफ इन दिनों शिल्पा शिंदे विवाद हर किसी की जुबान पर है. बीते दिनों उन्होंने भारती और हर्ष के पॉडकास्ट शो में प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने की बात कही थी. जिसको लेकर इंडस्ट्री में हर कोई अपनी अलग-अलग राय रख रहा है. हाल ही में आर्शी खान ने NDTV से बात की और अपने करियर के साथ-साथ शिल्पा शिंदे मुद्दे पर खुलकर राय रखी. 

क्यों इतना समय लगा ?

अर्शी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कहा कि मैं जल्द ही एक फिल्म में आइटम सॉन्ग करते हुए नजर आऊंगी. उस फिल्म में राजपाल यादव अहम किरदार में हैं. इसके अलावा मैं 'अतरंगी प्लेटफार्म' के लिए शो कर रही हूं, जिसमें मैं सेलिब्रिटीज के इंटरव्यू करते हुए दिखाई दूंगी. इसके साथ ही 'अतरंगी' के साथ भी मैं एक फिल्म करने जा रही हूं. सबसे बड़ी बात यह है कि एकता कपूर ने मुझे अपने प्रोजेक्ट्स के लिए साइन किया है. मैं जल्द ही बालाजी टेलीफिल्म में भी नजर आने वाली हूं. मैं इतना कह सकती हूं कि अब मेरे बैक टू बैक बड़े प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अर्शी ने आगे 'बिग बॉस' को लेकर कहा कि शो में मेरा एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा. मुझे सलमान खान ने ऑफ कैमरा बहुत सपोर्ट किया है. क्योंकि मैं बिग बॉस में एक आउटसाइडर थी और मुझे 'बिग बॉस' की पूरी टीम ने बहुत सपोर्ट किया है. एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे विवाद पर कहा कि शिल्पा ने जो प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, मैं उसके विरोध में हूं, उन्होंने यह सही नहीं किया. इस बात को सबके सामने लाने में शिल्पा को क्यों इतना समय लग गया. अगर इस मामले से जुड़ा कोई भी कानूनी मामला आता है तो मैं शिल्पा के विरोध में हूं. झूठे केस का जिक्र उनको 9 साल पहले ही कर देना चाहिए था.

राजनीति में भी जा चुकी हैं एक्ट्रेस

अर्शी खान ने साल 2019 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (INC) ज्वाइन की थी और रिपोर्ट के अनुसार वह मुंबई से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रही थीं. बाद में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देने के लिए राजनीति से इस्तीफा दे दिया था. एक्ट्रेस के राजनीति में आने के फैसले पर लोग शॉक्ड भी हुए थे. अगर अर्शी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह भोपाल की रहने वाली हैं और उन्होंने अपना पूरा बचपन भोपाल में ही बिताया है.

यह भी पढ़ें- Jeevan Bheema Yojana: मौत का नाटक, करोड़ों का बीमा और हीरा माफिया... अरशद वारसी ला रहे डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर, जानें कब होगी रिलीज?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshi Khan, Shilpa Shinde, TV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com