जब आमिर खान ने गोविंदा और डेविड धवन की इस फिल्म को बताया था 'वल्गर', ढाई करोड़ के बजट में कमाए थे 25 करोड़

आमिर खान ने गोविंदा की फिल्म को बताया था वल्गर बताया, कहा- फिल्म के कुछ सीन बहुत अश्लील थे. 25 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म पर आमिर का खुलासा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आमिर खान ने गोविंदा-डेविड धवन की फिल्म को बताया था अश्लील
नई दिल्ली:

साल 1993 में रिलीज हुई गोविंदा और चंकी पांडे स्टारर फिल्म 'आंखें' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और ये गोविंदा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. लेकिन बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान ने इस फिल्म को वल्गर और उटपटांग बता दिया था. आमिर अपने स्ट्रेट फॉर्वर्ड बिहेवियर के लिए भी जाने जाते हैं. वह किसी फिल्म के बारे में बात करते हुए अपने दिल की बात खुलकर कहते हैं, और अगर वह किसी फिल्म की बुराई करते हैं, तो अपने उस नजरिए को सही भी ठहराते हैं. फिल्म 'आंखें' को लेकर उन्होंने दावा किया था कि यह फिल्म बहुत ज्यादा अश्लील थी.

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म आंखें का निर्देशन डेविड धवन ने किया था और इसकी कहानी अनीस बज्मी ने लिखी थी. इस फिल्म में गोविंदा और चंकी पांडे लीड रोल में थे. यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और 1993 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. बाद में, 1995 में इस फिल्म का तेलुगु में 'पोकिरी राजा' नाम से रीमेक बनाया गया, जिसमें वेंकटेश और अली ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें: जब शाहरुख खान ने शादी के दिन गौरी से कहा था, 'चलो बुर्का पहनो नमाज पढ़ते हैं'

फिल्म को आमिर ने बताया ‘वल्गर'

एक इंटरव्यू के दौरान, आमिर खान ने 'आंखें' फिल्म के बारे में बात की और बताया कि उन्हें यह फिल्म क्यों पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा, "डेविड धवन, जो इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मुझे यह फिल्म पर्सनली बिल्कुल पसंद नहीं आई. शायद डेविड को भी यह बात पता होगी, और यह फिल्म इतनी बड़ी हिट क्यों हुई, यह तो मैं भी नहीं जानता. मुझे ऐसा लगा कि यह फिल्म बहुत ज्यादा वल्गर थी. मेरे हिसाब से, इसके कुछ सीन बहुत ही अश्लील थे, इसीलिए मुझे यह फिल्म पसंद नहीं आई. लेकिन हो सकता है कि दर्शकों को यह पसंद आई हो, मुझे नहीं पता."

Advertisement

आमिर खान की फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान की प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'एक दिन' हाल में रिलीज हुई. फिल्म  में उनके बेटे जुनैद के साथ साई पल्लवी लीड रोल में हैं. वह फिल्म 'लाहौर 1947' को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो इस साल 13 अगस्त को थियेटर्स में रिलीज होगी.

Advertisement

‘आंखें' बजट और कलेक्शन

गोविंदा की फिल्म 'आंखें' 9 अप्रैल 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म में गोविंदा ने डबल रोल किया था. फिल्म में चंकी पांडे, राज बब्बर, कादर खान और शक्ति कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे. कम बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही. लगभग 2.5 करोड़ के बजट में बनी ‘आंखें' ने भारत में 25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और साल 1993 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई. IMDb पर फिल्म को 6.8/10 रेटिंग मिली है.

Featured Video Of The Day
White House के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, Trump थे निशाना?
Topics mentioned in this article