इरफान खान का नाम लेते ही एक एक कर उनकी हर एक फिल्म याद सी आ जाती है. फैन्स की तरफ से उनके लिए यही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है कि लोग उन्हें आज भी इतना प्यार करते हैं और उनके काम की तारीफ करते हैं. आज भी उनकी कोई फिल्म उठाकर देख ली जाए तो उनके चेहरे के हावभाव डायलॉग बोलने का अंदाज दिल निचोड़ देता है. उन्होंने पर्दे पर जो भी कहा वो किस जादू से कम नहीं रहा. उनकी हर बात सोचने को मजबूर करती है. ऐसा लगता है मानो जो कह रहे हों समाज को एक आइना दिखा रहे हों. अब इस डायलॉग को ही लीजिए जो हम आपको यहां सुनाने जा रहे हैं. चलिए आप भी सुनिए और बताइए ये किस फिल्म का है और आपको कैसा लगा.
जब फिल्म का डायलॉग हकीकत जैसा लगने लगा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इरफान खान कहते हैं '2 अंडे और 2 केले देकर बोलते हैं मेडल लाओ'. इरफान का ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है. ऐसा इसिलए क्योंकि ये कहीं ना कहीं असलियत के करीब लेकर जाता है. इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे हमारे आस-पास की ही बात हो रही है. चलिए आप ये बताइए कि क्या आप इस फिल्म का नाम गेस कर पाए. जानते हैं ये इरफान खान की किस फिल्म का डायलॉग है? ये फिल्म थी पान सिंह तोमर और ये इरफान खान की यादगार फिल्मों में से एक है. उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी डायलॉग डिलिवरी तक ने हर किसी को झकझोर दिया और दर्शकों का यही प्यार था जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रूप में ऐसा बरसा कि फिल्म को ब्लॉक बस्टर कहा जाता है.
पान सिंह तोमर का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14 साल पहले यानी कि साल 2012 में आई पान सिंह तोमर को तिग्मांशू धूलिया ने डायरेक्ट किया था. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का बजट 7 करोड़ रुपये बताया जाता है. वहीं फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो कमाई के मामले में ये बजट से दोगुना से भी ज्यादा रही. इस फिल्म ने दुनियाभर में 20 करोड़ 18 लाख रुपये की कमाई थी. पान सिंह तोमर की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो पान सिंह तोमर में इरफान खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, माही गिल, ब्रजेंद्र काला, इमरान हस्नी, विपिन शर्मा और राजेंद्र गुप्ता भी अहम किरदारों में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं