विज्ञापन

''खान सर की गिरफ्तारी नहीं होगी, इस खुशी में मैं महावीर मंदिर में एक किलो मिठाई चढ़ाऊंगा''

अदालत के फैसले से खान सर के समर्थकों में खुशी की लहर है. खान सर के समर्थकों ने कहा कि उन्‍हें न्यायपालिका पर पूरा विश्‍वास है. कई समर्थकों ने इसे सच की जीत बताया और जश्न मनाने की बात कही है. 

''खान सर की गिरफ्तारी नहीं होगी, इस खुशी में मैं महावीर मंदिर में एक किलो मिठाई चढ़ाऊंगा''
  • पटना की जिला अदालत ने फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है.
  • एक समर्थक ने कहा कि खान सर की गिरफ्तारी नहीं होगी, इस खुशी में मैं महावीर मंदिर में एक किलो मिठाई चढाऊंगा. 
  • कोचिंग के बाहर 2 जून को हुई फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में खान सर को पुलिस ने आरोपी बनाया था.

पटना के चर्चित कोचिंग शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत मिली है. फायरिंग मामले में पटना की जिला अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है. यह फैसला उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें अदालत ने अगली सुनवाई 20 जून के लिए तय की है. अदालत के इस फैसले के बाद खान सर के समर्थकों में उत्‍साह है. एक समर्थक ने कहा कि खान सर की गिरफ्तारी नहीं होगी, इस खुशी में मैं महावीर मंदिर में एक किलो मिठाई चढाऊंगा. 

खान सर की कोचिंग के बाहर 2 जून को कथित फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने खान सर को आरोपी बनाया. घटना के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब अदालत के आदेश के बाद फिलहाल उन्हें राहत मिल गई है. 

ये भी पढ़ें: खान सर नहीं होंगे गिरफ्तार, पटना फायरिंग मामले में कोर्ट से मिली राहत

अदालत के फैसले से समर्थकों में खुशी

अदालत के फैसले से खान सर के समर्थकों में खुशी की लहर है. खान सर के समर्थकों ने कहा कि उन्‍हें न्यायपालिका पर पूरा विश्‍वास है. कई समर्थकों ने इसे सच की जीत बताया और जश्न मनाने की बात कही है. 

ये भी पढ़ें: फैजल से खान सर, 'राजा' बनने की ज़िद... पढ़ें- बिहार के कोचिंग किंग की संपूर्ण दास्तां

खान सर की जमकर की प्रशंसा 

खान सर के एक समर्थक ने कहा कि खान सर शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं और गरीब छात्रों के लिए उम्मीद की किरण हैं. उनका दावा है कि जहां अन्य संस्थानों में लाखों रुपये फीस ली जाती है, वहीं खान सर कम शुल्क में छात्रों को पढ़ाते हैं. साथ ही उन्‍होंने कहा कि खान सर की गिरफ्तारी नहीं होगी, इस खुशी में मैं महावीर मंदिर में एक किलो मिठाई चढाऊंगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Khan Sir, Firing Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com