शिवानंद तिवारी ने नीतीश पर साधा निशाना, पूछा- रिपोर्ट कार्ड जारी करने की परंपरा क्यों खत्म की?

शिवानंद तिवारी ने कहा, प्रतिपक्ष से हिसाब मांग कर नीतीश कुमार यह साबित कर रहे हैं कि सरकार के पंद्रह वर्षों के काम की बदौलत जनता का विश्वास हासिल करने का आत्मविश्वास उनमें नहीं है.

शिवानंद तिवारी ने नीतीश पर साधा निशाना, पूछा- रिपोर्ट कार्ड जारी करने की परंपरा क्यों खत्म की?

शिवानंद तिवारी (फाइल फोटो)

पटना:

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी एक अरसे के बाद फिर सक्रिय हुए हैं. दरअसल, शिवानंद तिवारी किताब लेखन के बहाने पिछले कुछ महीनों से राजनीतिक बयानबाजी से दूर थे, लेकिन उन्होंने अपने मौन को तोड़ते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा और पूछा है कि हर साल सरकार की रिपोर्ट कार्ड को जारी करने की परंपरा क्यों ख़त्म की गई? बता दें कि यह परंपरा नीतीश ने ही शुरू की थी, लेकिन अपने तीसरे कार्यकाल में उन्होंने इसपर ब्रेक लगा दी है.

अपने बयान में शिवानंद तिवारी ने कहा, 'नीतीश जी, सियासत में नई परंपरा क़ायम करने का प्रयास कर रहे हैं. काम का हिसाब तो सत्ताधारीदल से मांगा जाता है. लेकिन प्रतिपक्ष से हिसाब मांग कर नीतीश कुमार यह साबित कर रहे हैं कि सरकार के पंद्रह वर्षों के काम की बदौलत जनता का विश्वास हासिल करने का आत्मविश्वास उनमें नहीं है. इसलिए जो पंद्रह वर्षों से सत्ता से बाहर हैं उसको सामने खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं.' नीति आयोग के नये सूचकांक का ज़िक्र करते हुए शिवानंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में अगर विकास की नदी बहा दी है तो नीति आयोग उनकी सरकार को नालायक का प्रमाण पत्र क्यों दे रहा है? 

आपने भाषा की मर्यादा कैसे खो दी? शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार से पूछा


शिवानंद तिवारी ने कहा, 'आपको याद होगा कि नीतीश जी ने एक परंपरा बनाई थी, जब से उनकी सरकार बनी है तब से नए वर्ष की शुरूआत में वे अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी करते थे. लेकिन पिछले चार वर्षों से रिपोर्ट कार्ड जारी नहीं हो रहा है. क्यों? इसका अर्थ तो यही निकाला जा सकता है कि स्वयं नीतीश जी को यह यक़ीन नहीं है कि उनकी सरकार ने जनता को बताने लायक़ कोई ऐसा काम किया है जिसकी रिपोर्ट जारी की जा सके.' उन्होंने कहा कि हाल में हुए राज्यों के चुनाव नतीजों से भाजपाई कुनबे का आत्मविश्वास हिल गया है और झारखंड चुनाव के नतीजों ने तो इनकी नींद उड़ा दी है. नीतीश जो बोल रहे हैं वह उसी का नतीजा है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com


VIDEO: नीतीश अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं : शिवानंद तिवारी