बिहार के पटना में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने भाई के साथ जा रही लड़की को रोककर प्रपोज किया. भाई ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू से भाई-बहन पर हमला कर दिया. आसपास के लोग चुपचाप देखते रहे, किसी ने उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है. पुलिस अनजान बनी हुई है.
भाई को बचाने के लिए भिड़ गई बहन
बताया जा रहा है कि एक सिरफिरे आशिक ने रास्ते में लड़की को जबरन रोकने की कोशिश की. जब लड़की के भाई ने इसका विरोध किया, तो आक्रोशित दोनों पर चाकू से हमला बोल दिया. लड़की अपने भाई को बचाने के लिए आरोपी युवक से भिड़ गई. चीखती-चिल्लाती हुई हमलावर को पकड़ने का प्रयास करती रही, और मदद की गुहार लगा रही है, लेकिन आरोपी लगातार वार करता रहा है.
मदद के लिए कोई आगे नहीं आया
घटना के वक्त सड़क पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे. लोग आते-जाते रहे, और तमाशबीन बने रहे. इंसानियत इस कदर शर्मसार हुई कि दोनों भाई-बहन को कोई भी बचाने के लिए आगे नहीं आया, यहां तक कि वहां मौजूद भीड़ में से किसी एक व्यक्ति ने भी समय रहते पुलिस को सूचना देने या फोन करने की जहमत तक नहीं उठाई.
पुलिस को घटना की जानकारी नहीं
इस मामले को लेकर एनडीटीवी संवाददाता ने बेऊर थाना प्रभारी अफसर हुसैन से बात कि तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले कोई जानकारी नहीं है, और न ही उन्हें कोई शिकायत मिली है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: अगर टीम इंडिया की कप्तानी से हटाए गए सूर्यकुमार तो श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि से MI स्टार बनेगा कप्तान- रिपोर्ट














