बिहार: परीक्षा से आ रही छात्रा पर एक्स-बॉयफ्रेंड का हमला, टोटो से खींचकर चाकू से आधा दर्जन जगहों पर गोदा

समस्तीपुर में पीजी की छात्रा पर पूर्व प्रेमी ने चाकू से जानलेवा हमला किया. टोटो से उतारकर किए गए इस बर्बर हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है. पढ़ें अविनाश कुमार की यह रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
समस्तीपुर में पीजी की छात्रा पर पूर्व प्रेमी ने चाकू से जानलेवा हमला किया.

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है. यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक पीजी छात्रा पर उसके पूर्व प्रेमी ने सरेराह चाकू से खूनी हमला कर दिया. इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है. आरोपी ने उसे टोटो से खींचकर ताबड़तोड़ कई वार किए. फिलहाल छात्रा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.

धुरलख चौक पर किया वार

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा स्वाती चंद्रा पीजी सेमेस्टर-5 की परीक्षा देकर घर लौट रही थी. वह कचहरी चौक से टोटो पर सवार हुई थी और आरोपी सुशील कुमार भी उसी टोटो में बैठा था. रास्ते में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हो रही थी, लेकिन जैसे ही धुरलख चौक के पास छात्रा टोटो से उतरने लगी आरोपी ने अचानक चाकू निकाल लिया. उसने छात्रा पर चाकू से आधा दर्जन से अधिक बार हमला किया. हमले में छात्रा के सिर, चेहरे, पीठ और हाथों पर गहरे जख्म आए हैं.

छह साल से कर रहा था परेशान

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुशील कुमार उसे पिछले छह वर्षों से प्रताड़ित कर रहा है. वह उसे पहले भी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था जिसके बाद कोलकाता में मामला दर्ज हुआ था. इसी वजह से पीड़िता का परिवार लंबे समय से कोलकाता में रह रहा था और हाल ही में वह समस्तीपुर आई थी.

आरोपी सलाखों के पीछे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम की अपील पर आज हाई कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला, सजा के ख‍िलाफ फैसला सुरक्षित 

Featured Video Of The Day
किसी के घर नोटों का पहाड़, किसी को कोर्ट में पड़े जूते, चुनाव हारते ही TMC नेताओं के बुरे दिन शुरू
Topics mentioned in this article